20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिविर लगाकर बनाए आधार कार्ड, आज भी जारी रहेगा शिविर

नाचना. स्थानीय राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आधार कार्ड बनाने के लिए दो दिवसीय शिविर शनिवार को शुरू हुआ।
less than 1 minute read
Google source verification
शिविर लगाकर बनाए आधार कार्ड, आज भी जारी रहेगा शिविर

शिविर लगाकर बनाए आधार कार्ड, आज भी जारी रहेगा शिविर

नाचना. स्थानीय राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आधार कार्ड बनाने के लिए दो दिवसीय शिविर शनिवार को शुरू हुआ। गौरतलब है कि वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित परिवारों को राशन कार्ड से आधार सीडिंग करवाना आवश्यक है। इसके लिए राशन कार्ड में शामिल परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड होना जरूरी है। जिन बच्चों के आधार कार्ड नहीं बने हुए है, उन्हें कई परेशानियों से रूबरू होना पड़ रहा था तथा आधार कार्ड बनाने के लिए नाचना में कोई केन्द्र नहीं होने के कारण परिवारों को पोकरण जाना पड़ रहा था। राशन कार्ड को आधार से सीडिंग करवाने के लिए अंतिम तिथि 30 नवम्बर तय की गई है। ऐसे में शनिवार को गांव में दो दिवसीय शिविर शुरू किया गया। यहां कार्मिक की ओर से दो दिन तक उपस्थित रहकर वंचितों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे। शिविर शुरू होने पर परिवारों को राहत मिली है।