
patrika news
जैसलमेर . पोकरण के राजकीय महाविद्यालय का परिणाम रद्द करने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने महाविद्यालय परिसर की तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन कर रद्द किए गए परिणाम को जारी करने की मांग की। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने धरना व विरोध प्रदर्शन के दौरान करीब चार घंटे तक महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर विरोध किया। पोकरण के स्थानीय राजकीय महाविद्यालय के बीए तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम रद्द कर दिए जाने पर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की ओर से बीए तृतीय वर्ष का परिणाम रद्द कर दिया गया। जिसके चलते विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद हो गया तथा उन्हें आगामी वर्ष में पुन: परीक्षा देने की चिंता सता रही है। इसी को लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
एबीवीपी के जिला संयोजक वीरमसिंह सनावड़ा, जिला छात्रा प्रमुख प्रियंका सोनी, पूर्व जिला सहसंयोजक उम्मेदसिंह झलोड़ा, छात्रसंघ अध्यक्ष जितेन्द्र माली, उपाध्यक्ष दीपक राठी, संयुक्त सचिव दिलीपसिंह, पंकज राठी, दिनेश, राकेश शर्मा, धीरज रंगा, गोपाल राठी, मनीष गांधी, गिरीराज भूतड़ा, हरीश केला, विकास चावड़ा, धीरज सोनी, सेनाराम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सोमवार को सुबह 10 बजे राजकीय महाविद्यालय पहुंचे। उन्होंने महाविद्यालय का बहिष्कार करते हुए मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। उन्होंने मुख्य द्वार के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया तथा जमकर नारेबाजी की।
मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षामंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी रेणु सैनी को सुपुर्द किया। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की ओर से बीए तृतीय वर्ष का परिणाम तथाकथित रूप से सामुहिक नकल का प्रकरण बताकर रद्द किया गया है। उन्होंने इस संबंध में पुन: कमेटी का गठन कर परीक्षा परिणाम जारी करने व कॉपियां सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने बताया कि यदि इस संबंध में पांच दिन में कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
Published on:
19 Dec 2017 10:27 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
