2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER ACCIDENT NEWS- जैसलमेर-सम मार्ग पर हुई भीषण दुर्घटना, एक की मौत, दो की जिंदगी खतरे में

सम के पास फॉच्र्यूनर पलटी, एक की मौत, दो गंभीर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 19 Mar 2018, 11:03 PM IST

Jaislamer patrika

Jaislamer Accident

उत्तर प्रदेश के सैलानियों की थी गाड़ी-घायलों को जोधपुर रेफर किया

जैसलमेर . जैसलमेर घूमने आए उत्तर प्रदेश के सैलानियों की फॉच्र्यूनर गाड़ी सोमवार शाम सम से लौटते समय कनोई के पास पलटी खा गई।इस हादसे में एक जने की मौत हो गई जबकि दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में एक महिला शामिल हैं।मृतक और घायल उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले बताए जाते हैं।गंभीर रूप से घायलों को रात करीब सवा नौ बजे जोधपुर के लिए रवाना किया गया।इस मौके पर जवाहर चिकित्सालय परिसर में बड़ी संख्या में स्थानीय बाशिंदे एकत्रित हो गए।उन्होंने घायलों के उपचार और एम्बुलेंस के जरिए रवाना करने में सहायता की।
सम भ्रमण कर निकले थे सैलानी
जानकारी के अनुसार सोमवार सायं उत्तर प्रदेश के सैलानी सम सेंडड्यून्स का भ्रमण करने के बाद जैसलमेर के लिए रवाना हुए।तेज गति से चल रहा वाहन कनोई के पास अनियंत्रित होकर पलटी खा गया।मृतक व घायलों को कुछस्थानीय लोगों ने अपने वाहन के जरिए जैसलमेर के जवाहर चिकित्सालय पहुंचाया।यहां चिकित्सकों ने उमेश शर्मा (22) पुत्रआनंद शर्मा निवासी गाजियाबाद को मृत घोषित कर दिया जबकि प्रिया (25) पत्नी अनुराग श्रीवास्तव और अनुराग (30) पुत्र योगेश श्रीवास्तव का प्राथमिक उपचार किया गया।वाहन में सवार एक अन्य शैलेंद्र को मामूली चोटें आई हैं।सूचना मिलने पर पुलिस उपअधीक्षक मांगीलाल मय जाब्ता जवाहर चिकित्सालय पहुंचे।उन्होंने घायलों को एम्बुलेंस के जरिए जोधपुर रवाना करवाया तथा उनके परिजनों को मोबाइल के जरिए घटना की जानकारी दी।अस्पताल में ऑक्सीजन के सिलेंडर से लेकर अन्य जीवनरक्षक उपकरणों की कमी को लेकर उपस्थित लोगों में रोष देखा गया।