
ऑनलाइन ठगों के खिलाफ कार्रवाई, एक गिरफ्तार
जैसलमेर. पुलिस की ओर से ऑनलाइन ठगी की वारदातों को देखते हुए प्रकरणों का खुलासा करने के लिए टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है। जैसलमेर जिले में लगातार हो रही ऑनलाइन ठगी की वारदातों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह की ओर से जिले के विभिन्न थानों में दर्ज ऑनलाइन ठगी के प्रकरणों का खुलासा करने व आरोपियों की दस्तयाबी के लिए उप निरीक्षक सुल्तानसिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक जालमसिंह, कांस्टेबल साइबर सेला भीमराव को टीम में शामिल किया गया। गठित टीम ने साइबर सेल प्रभारी मुकेश बीरा के सहयोग से पुलिस थाना कोतवाली में दर्ज ऑनलाइन ठगी के प्रकरण का खुलासा करते हुए आरोपी योगेन्द्रसिंह पुत्र जसवंतसिह निवासी मंदा का पुरवा, जिला कानपुर देहांत उतरप्रदेश को दस्तयाब कर अनुसंधान के लिए पुलिस थाना कोतवाली को सुपुर्द किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल भीमराव की मुख्य भुमिका रही। उधर, शहर कोतवाल बलवंतराम के निर्देशन में उप निरीक्षक हनुमानाराम की ओर से आरोपी सैफु रहमान को गिरफ्तार कर दिनांक 28.12.2020 को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मुल्जिम से ठगी वारदात के संबंध में अनुसंधान जारी है।
तीन प्रकरणों में वांछित आरोपी गिरफ्तार
जैसलमेर. जिले के अलग अलग थानों के तीन प्रकरणों वांछित आरोपी विजयपुरी पुत्र अर्जुनपुरी स्वामी निवासी बिसानी पाड़ा जैसलमेर को साइबर सेल जैसलमेर प्रभारी मुकेश बीरा के सहयोग से प्राप्त करते हुए दस्तयाब किया गया। हिस्ट्रीशीटर विजयपुरी पुलिस थाना कोतवाली के एनडीपीएस एक्ट तथा एससी एसटी एक्ट के मुकदमें वांछित था तथा पुलिस थाना सम के एंगल व तार चोरी के प्रकरण में वांछित था। उसे गिरफ्तार किया गया है, मामले की जांच की जा ही है।
Published on:
30 Dec 2020 07:55 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
