20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के सक्रिय निष्ठावान कार्यकर्ता ही सशक्त मंडल की पहचान: शारदा

भाजपा के सक्रिय निष्ठावान कार्यकर्ता ही सशक्त मंडल की पहचान: शारदा
less than 1 minute read
Google source verification
भाजपा के सक्रिय निष्ठावान कार्यकर्ता ही सशक्त मंडल की पहचान: शारदा

भाजपा के सक्रिय निष्ठावान कार्यकर्ता ही सशक्त मंडल की पहचान: शारदा

जैसलमेर. भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने जैसलमेर ग्रामीण मंडल की बैठक में सशक्त मण्डल अभियान के तहत संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की एक सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें परिवारवाद वंशवाद नहीं है। भारतीय जनता पार्टी का का प्रत्येक कार्यकर्ता निष्ठावान एवं रहता है, जिससे भाजपा का बूथ मण्डल मजबूत रहता है। जिला महामंत्री सुशील व्यास ने बताया कि बूथ समिति की सक्रियता से ही संगठन की मजबूती का आधार है। मंडल प्रभारी प्रेम ओड ने पन्ना प्रमुख की नियुक्ति के बारे में प्रकाश डालते हुए आगे कहा कि बूथ समिति सक्रिय होगी तो संगठन मजबूत होगा। ओम सेवक ने सशक्त मंडल के बारे में जानकारी दी मंडल अध्यक्ष ग्वालदास सांवल ने मंडल के बारे में जानकारी दी तथा मंच संचालन किया। बैठक में करूणा कंवर, दीपसिंह, रमजे खान, भोमसिंह पिथला, रमनसिंह, ओमप्रकाश छत्रैल, देरावरसिंह बडोडा गांव, रतनसिंह, मिश्रीलाल कुमावत, प्रेमराज चौधरी, राणीदानसिंह हमीरा, विक्रमसिंह, इंदरसिंह, अमृतलाल सुथार, उमेदसिंह भोपा, गोपाल सुथार, महिपालसिंह आदि कार्यकर्ता थे। देरावरसिंह बडोडा गांव को मंडल मे कोषाध्यक्ष व सवाईराम रुपसी मंत्री का दायित्व दिया गया।