6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क पर फूटा गुस्सा, भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

-निकाला जुलूस, राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन

2 min read
Google source verification
सड़क पर फूटा गुस्सा, भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

सड़क पर फूटा गुस्सा, भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

जैसलमेर. प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार की नीतियों के विरोध व स्थानीय मुद्दों को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन जैसलमेर के जैसलमेर नगर मंडल जैसलमेर ग्रामीण मंडल एवं सम मंडल के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय भाजपा कार्यालय से विरोध जुलूस निकाला। जुलूस में कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ता संगठन के वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां प्रतिनिधि मंडल ने अलग-अलग ज्ञापन राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को दिए। जिला मीडिया प्रमुख व प्रवक्ता जुगल बोहरा ने बताया कि राज्य सरकार के खिलाफ किए गए आंदोलन मे जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक छोटूसिंह भाटी ने कहा कि वर्तमान की प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हो रही है। भाई-भतीजावाद को लेकर प्रतिभावान युवाओ बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ की जा रही है। जिला प्रशासन और नगर प्रशासन की ओर से शहर की माली हालत की कोई सुध नहीं ली जा रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सांगसिंह भाटी ने कहा कि जिले की उपजाऊ कृषि योग्य भूमि को कंपनियों को किसी भी हालत में आवंटित ना करें। यिद उन्हें यही कृषि भूमि आवंटित करनी है तो जैसलमेर जिले के बेरोजगार भूमिहीन किसानों को कृषि भूमि आवंटित कर उन्हें रोजगार लायक बनाये साथ ही कंपनियों में स्थानीय युवकों को रोजगार की गारंटी दें। वरिष्ठ नेता डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान की परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश में कहीं पर भी लॉ एन ऑर्डर नहीं दिख रहा है। आमजन की समस्या के समाधान से परे प्रदेश के मुख्यमंत्री 2 से 3 माह हो गये घर के अंदर ही बैठे हैं तो उन्हें बाहर की स्थिति का क्या मालूम होगा। जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने चुनावी वादों से कहीं दूर है। जिस प्रकार से उन्होंने बिजली बिलों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं करने का वादा किया था, उस से पलटते हुए उन्हें प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से बिजली के बिलों भारी वृद्धि कर आम जन पर आमजन को आर्थिक भार से लाद दिया है। इस अवसर पर जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी, प्रधान पंचायत समिति सम तनसिंह सोढ़ा, उपप्रधान सवाईसिंह, जिला महामंत्री सुशील व्यास, सवाईसिंह गोगली, जिला उपाध्यक्ष हिमताराम चौधरी, नगर मंडल अध्यक्ष अरुण पुरोहित, जैसलमेर ग्रामीण अध्यक्ष ग्वालदास सांवल, सम मंडल पूनमसिंह दूजासर, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष विक्रमसिंह रावलोत, जिला मंत्री महेंद्र तंवर, कंवराज सिंह चौहान, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हाथीसिंह मूलाना, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष खीमाराम सुथार, ओम सेवक, चतुराराम प्रजापत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।