20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाइटेंशन लाइन से तार चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

-अब तक पकड़े जा चुके हैं छह आरोपी
less than 1 minute read
Google source verification
हाइटेंशन लाइन से तार चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

हाइटेंशन लाइन से तार चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार


जैसलमेर. सदर पुलिस ने हाइटेंशन लाइन से तार चुराने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गौरतलब है कि गत 10 अप्रेल 2021 को मुकेश कुमार मीना हाल कनिष्ठ अभियंता रारावि प्रसारण निगम रामगढ़ ने पुलिस थाना रामगढ जैसलमेर ने एक रिपोर्ट पेश की थी कि छत्रैल गॉव जीएसएस से रामगढ़ जैसलमेर जाने वाली 220 केवी विद्युत लाइन के विद्युत पोल 21 मार्च 2021 को आई तेज अंधड़ के कारण हाइटेंशन तार टावर के साथ क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर गिर गए। उन्हें चोर गत 24 मार्च की मध्यरात्रि से 27 मार्च तक छत्रैल जीएसएस के विद्युत टावर संख्या 01 से 09 तक रामगढ़ की तरफ जाने वाली लाइन के विद्युत पोल से करीब 9 किमी तार चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सदर पुलिस थानाधिकारी प्रेमदान के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपियों के हर संभावित स्थानों पर दबिश दी। प्रकरण में चोरी के आरोपी लाखाराम पुत्र सुरताराम भील निवासी डांगरी हाल बबर मगरा कच्ची बस्ती, जैसलमेर को 26 जून को दस्तयाब कर पूछताछ की गई, जिसमेें उसनक जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में गहन पूछताछ जारी है। प्रकरण में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस टीम में सदर थानाधिकारी प्रेमदान, मुख्य आरक्षक भीखसिंह, कांस्टेबल हिंगलाजदान, तनसिंह, उगमसिंह, भंवराराम, पृथ्वीसिंह, प्रेमदान, जनमेत आदि शामिल किए गए।