
Patrika news
पोकरण(जैसलमेर). कस्बे में सोमवार को अफीम के साथ गिरफ्तार आरोपित को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। जांच अधिकारी व सांकड़ा थानाधिकारी अरुणकुमार ने बताया कि सोमवार को कस्बे में रोडवेज बस में सफर कर रहे मड़लाकल्लां निवासी फगलूराम को एक किलो 100 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसे गहन पूछताछ के लिए तीन दिन तक पुलिस अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए गए।
गौरतलब है कि पोकरण पुलिस ने सोमवार को दोपहर बाद जोधपुर से जैसलमेर जा रही रोडवेज की बस में एक वृद्ध के कब्जे से एक किलो 100 ग्राम अफीम का दूध बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सोमवार को अपराह्न बाद मुखबिर से सूचना मिली कि जोधपुर से तनोट-रामगढ़ की तरफ जाने वाली रोडवेज की बस में एक व्यक्ति के पास अफीम का दूध है। सूचना पर उपनिरीक्षक पदमाराम, मुख्य आरक्षक खेतसिंह, श्रीराम विश्रोई, परशुराम, देवेशकुमार सरकारी वाहन से बस स्टैण्ड पर पहुंचे। यहां से बस जैसलमेर की तरफ रवाना हो चुकी थी। जिसे जैसलमेर रोड स्थित पुलिए के पास रुकवाकर तलाशी ली। इस दौरान मड़लाकल्लां निवासी फगलूराम पुत्र खींयाराम विश्रोई के कब्जे से उसकी कमर पर एक दुपट्टे में बंधी दो प्लास्टिक की थैलियों में एक किलो 100 ग्राम अफीम का दूध बरामद कर आरोपित फगलूराम को गिरफ्तार किया गया। जिसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच सांकड़ा थानाधिकारी अरुणकुमार को सुपुर्द की गई।
लज्जा भंग करने का मामला दर्ज
पोकरण ग्राम पंचायत ऊजला के भइयों की ढाणी में एक महिला ने अपने जेठ के विरुद्ध लज्जाभंग करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार भइयों की ढाणी निवासी एक महिला ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि शनिवार शाम करीब साढे पांच बजे वह अपने जेठ के घर बैंक की डायरी लेने गई। उस समय वह घर पर अकेला था, तो वह वापिस अपने घर की तरफ आने लगी, तभी जेठ ने उसका पीछा किया तथा उसका हाथ पकडकऱ उसे नीचे गिरा दिया एवं लज्जाभंग करने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Published on:
09 May 2018 08:25 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
