6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धंस गई पटरी, फंस गई मालगाड़ी

-प्लेटफार्म को तोड़कर गाड़ी को किया रवाना-प्लेटफार्म संख्या-2 को भी एहतियात के तौर पर तोडऩे की कवायद

2 min read
Google source verification
धंस गई पटरी, फंस गई मालगाड़ी

धंस गई पटरी, फंस गई मालगाड़ी

जैसलमेर/रामगढ़. लंबे अरसे बाद लाइम स्टोन परिवहन के लिए शुरू की गई सोनू-हमीरा रेल लाइन को लेकर उम्मीदों को उस समय झटका लगा, जब गुरुवार अपराह्न को सोनू रेलवे प्लेटफार्म संख्या-एक पर पटरी एकाएक धंस गई। उस दौरान लाइम स्टोन से भरी जा रही मालगाड़ी भी वहां फंस गई। मामला बढ़ता देख जेसीबी से प्लेटफार्म को तोड़ा गया, मालगाड़ी को गुरुवार देर रात तक निकालने की कवायद की गई। करीब 24 घंटे तक मालगाड़ी फंसी रही, उसके बाद गंतव्य स्थान की ओर रवाना हुई। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय से करीब 57 किलोमीटर दूर व रामगढ़ कस्बे से 17 किलोमीटर दूर की यह घटना होने के बाद शुक्रवार को प्लेटफार्म नंबर-२ पर खड़ी व लाइम स्टोन परिवहन के लिए चौथे फेरे के लिए तैयार मालगाड़ी को रवाना करने से पहले ऐहतियात के तौर पर प्लेटफार्म की कपिंग तोड़ दी गई। इस कार्य में बड़ी संख्या में मजदूर लगाए गए, ताकि मालगाड़ी फंसे नहीं और उसको रवाना करने में कोई दिक्कत न हो। शुक्रवार को जब यह संवाददाता मौके पर पहुंचा तो निर्माण कार्य स्थल पर आरएसएमएम व रेलवे के अधिकारी मौके पर थे। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर पटरी बिछाई गई है, वह जमीन बारिश के समय धंस जाती है। इस वजह से यह हादसा हुआ। उधर, स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने का भी आरोप लगाया। गौरतलब है कि सोनू रेलवे स्टेशन पर कुल 8 प्लेटफार्म है। करीब 700 मीटर लंबे प्लेटफार्म संख्या-1 को करीब 300 मीटर तक तोड़ा गया, ताकि फंसी हुई ट्रेन वहां से गुजर सके और आवागमन में दिक्कत न हो।

फैैक्ट फाइल
57 किमी के करीब जिला मुख्यालय से दूर है सोनू रेलवे स्टेशन
-8 प्लेटफार्म निर्मित है सोनू रेलवे स्टेशन क्षेत्र में
-2 प्लेटफार्म को तोड़ा गया है मालगाड़ी के आवागमन की सुविधा के लिए
-3 नंबर की जाने वाली मालगाड़ी फंस गई थी पटरी धंसने के कारण