6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- सत्ता व पूंजी के गठबंधन को लेकर गांधीवादी राही के इस बयान ने राजनैतिक गलियारों में मचा दी हलचल

जीना मुश्किल कर देगा सत्ता व पूंजी का गठबंधन : राही- 05वीं भगवानदास माहेश्वरी स्मृति व्याख्यानमाला
2 min read
Google source verification
Jaisalmer patrika

Patrika news

जैसलमेर . जैसलमेर जिला खादी-ग्रामोदय परिषद के संस्थापक भगवानदास माहेश्वरी की स्मृति में गुरुवार को वार्षिक व्याख्यानमाला का आयोजन हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय गांधी स्मारक निधि अध्यक्ष रामचंद्र राही ने कहा कि राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय पूंजी व सत्ता का गठबंधन आम आदमी का जीना मुश्किल कर देगा। इस 5वीं व्याख्यानमाला में जैसलमेर के प्रबुद्धजन तथा गांधी परिवार के कई महिला-पुरुष उपस्थित रहे। व्याख्यानमाला में इस बार ‘आम आदमी के समक्ष चुनौतियां व समाधान’ विषय रहा। उन्होंने कहा कि सत्ता व संपति का आज जैसा गठबंधन पहले नहीं देखा गया। महात्मा गांधी ने इस संकट को पहले ही भांप लिया था और इसके खिलाफ समाजिक, आर्थिक व राजनीतिक व्यवस्था खड़ी करने में लग गए थे। वे देश की आजादी की लड़ाई के साथ समस्त मानव जाति की सच्ची मुक्ति का रास्ता भी प्रशस्त कर रहे थे। वे खादी-ग्रामोद्योग का मजबूत विकास करने में लगे थे, ताकि पूंजी की ताकत से समाज को असहाय न बनाया जा सके। वे ग्राम स्वराज्य के विकास से राजनीति शक्तियों को अप्रभावी बनाने में लगे थे। खादी-ग्रामोद्योग केवल व्यवसाय नहीं, गांधी की कल्पना के समाज में आर्थिक स्तंभ है।
उन्होंने स्व. भगवानदास माहेश्वरी व गंगासिंह के साथ बीते दिनों को याद किया। विशेष अतिथि गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष कुमार प्रशांत ने कहा कि महात्मा गांधी के 150वीं जयंती को लेकर पूरा साल गांधी के 150 कार्यक्रम देश व दुनिया में होंगे। आज समाज बिखर रहा है तथा गलत दिशा में जा रहा है। ऐसे में समाज के प्रबुद्ध लोगों के सामने गांधी का एक ही रास्ता है जो शक्ति और मुक्ति देता है।

IMAGE CREDIT: patrika

व्याख्यानमाला की अध्यक्षता गांधीवादी विचारक पूर्व विधायक गोवर्धन कल्ला ने की। कार्यक्रम का संचालन संस्था के मंत्री राजूराम प्रजापत ने किया। सर्वश्रेष्ठ बुनकर ने रूप में खुशालाराम का सम्मान किया गया। विशिष्ट कार्यकर्ता के रूप में हड़ाताराम प्रजापत तथा अमरखां जंज को सम्मानित किया गया। संस्था उपाध्यक्ष मदनलाल भूतड़ा ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार दीनदयाल औझा, वरिष्ठ शिक्षाविद् बृजमोहन रामदेव, नगर विकास न्यास पूर्व अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर, पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी, शिक्षा विकास समिति अध्यक्ष किशनगिरी गोस्वामी, बाल विकास मण्डल संरक्षक राजेन्द्र व्यास, सह-मंत्री रामचन्द्र पुरोहित, सीमा ग्राम स्वराज्य संघ अध्यक्ष चन्द्रपकाश व्यास, माहेश्वरी समाज के पूर्व अध्यक्ष कुन्दनलाल राठी, मूलचंद जावंधिया, पार्षद गंवरा देवी, वरिष्ठ समाजसेवी राणसिंह चौधरी, शिक्षाविद् बी.एल. पालीवाल, रमणलाल पंवार, रामगढ़ सरंपच गोविन्द भार्गव, वरिष्ठ खादी लोकसेवक लक्ष्मणदास खत्री, समाजसेवी सांवलदास मालपानी, दीनदयाल सांवल, राधेश्याम मालपानी, बृजरानी, दीनदयाल तंवर, चन्द्रशेखर पुरोहित सहित अन्य उपस्थित थे।

IMAGE CREDIT: patrika