8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ किया छलावा : मंत्री

- पानी से लेकर शिक्षा तक करवाए विकास कार्य
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 27 Nov 2020, 6:53 PM IST

भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ किया छलावा : मंत्री

भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ किया छलावा : मंत्री

पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ छलावा किया है। उन्होंने कहा जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव के दौरान जिले में 14 जगहों पर भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को टिकटें नहीं देकर निर्दलीयों को समर्थन दिया है। कांग्रेस की यह पहली जीत है। उन्होंने गुरुवार को पोकरण प्रवास के दौरान पत्रिका से बातचीत में कहा कि क्षेत्रीय सांसद केन्द्र में मंत्री बने तथा उन्हें पानी का बड़ा मंत्रालय मिला। लोगों को उम्मीद थी कि सीमावर्ती क्षेत्र में आमजन को पानी नसीब होगा, लेकिन उनकी उम्मीदें धूमिल हो गई और अभी तक दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों में पानी पहुंचाने के लिए कोई कार्य नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पानी के कई प्रोजेक्ट मंजूर किए है। पोकरण-फलसूण्ड लिफ्ट परियोजना का कार्य गत भाजपा सरकार के कारण देरी से हुआ। गत दो वर्षों में कांग्रेस सरकार ने अतिरिक्त बजट स्वीकृत कर गांवों व ढाणियों में मीठा पानी पहुंचाने का कार्य किया है तथा आगामी तीन वर्षों में प्रत्येक गांव व ढाणी तक हिमालय का पानी पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
गिनाने के लिए नहीं है कार्य
उन्होंने कहा कि जैसलमेर जिले में दो संसदीय क्षेत्र है। जैसलमेर क्षेत्र हो या पोकरण क्षेत्र, दोनों सांसद केन्द्र में मंत्री है, लेकिन बीते वर्षों में उनकी ओर से कोई ऐसा कार्य नहीं किया गया है। जिसे वे गिना सके। जल शक्ति मंत्री के पास जनता की खैरियत पूछने का भी समय नहीं है। चुनाव के दौरान गांवों में आए हैं लेकिन बताने के लिए उनके पास कोई कार्य नहीं है।
कांग्रेस एकजुट है और रहेगी
उन्होंने एक सवाल पर कहा कि कांग्रेस में कहीं पर भी बिखराव नहीं है। कांग्रेस ने क्षेत्र में आम गरीब व जमीन से जुड़े व्यक्ति को टिकट देकर मैदान में उतारा है। उन्होंने दावा किया जिला प्रमुख व सभी प्रधान कांग्रेस के बनेंगे।