7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश में सत्तासीन सरकार के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन

-भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस सरकार हर क्षेत्र में विफल-जिला प्रमख प्रतापसिंह का आरोप प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसान व आम जन विरोधी

2 min read
Google source verification
प्रदेश में सत्तासीन सरकार के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन

प्रदेश में सत्तासीन सरकार के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन

जैसलमेर. प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार की नीतियों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने जिले भर में उपखंड स्तर पर धरना प्रदर्शन करते हुए रोष जताया। इस दौरान राज्यपाल के नाम के ज्ञापन सौंपकर सरकार की असफलता को बताते हुए तत्काल प्रभाव से किसानों की समस्याओं के साथ.साथ आमजन की समस्याओं के समाधान की मांग की। जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, जिला प्रमुख प्रताप सिंह सोलंकी व पूर्व विधायक छोटूसिंह भाटी के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम का ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर को प्रस्तुत किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जैसलमेर नगर मंडल अध्यक्ष अरुण पुरोहित ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ग्वालदास सांवल, मोहनगढ़ मंडल अध्यक्ष विक्रमसिंह रामगढ़ मंडल अध्यक्ष चंदनसिंह एवं सम मंडल अध्यक्ष पूनमसिंह दूजासर एवं एवं मंडला एवं प्रभारी जिला उपाध्यक्ष हिमताराम चौधरी एवं जिला मंत्री कंवराजसिंह चौहान के सौजन्य में आयोजित प्रदेश की किसान विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें संगठन के जिला पदाधिकारियों मंडल पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ।
जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने बताया कि ज्ञापन में कहा गया है कि जिस प्रकार से 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने किसानों के कर्ज माफी एवं विद्युत बिलों में किसी भी तरहकी बढ़ोतरी न करने का वादा कर सत्ता में आई थी, उसी सरकार ने किसानों के साथ की वादाखिलाफी पर राज्यपाल महोदय से किसानों की मांगों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी फैली अव्यवस्थाओं को त्वरित गति से सुधारने की मांग की है।
जिला प्रमुख प्रताप सिंह सोलंकी ने धरना स्थल पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसान विरोधी तो है ही लेकिन कोराना काल के पश्चात आमजन विरोध भी हो चुकी है। किसानों के कर्ज माफी व बिजली बिल मे किसी प्रकार की बढ़ोतरी का वादा कर सत्ता में आई सरकार किसान को तो भूल ही गई, साथ ही कोराना काल में आर्थिक संकट से भी जूझ रहै आमजन को भी बिजली के बिलों में राहत नहीं दे पाई। पूर्व विधायक छोटूसिंह भाटी ने कहा कि अशोक गहलोत नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार मे कानून व्यवस्थ लचर हो चुकी है, भ्रष्टाचार आर्थिक अपराधों में राजस्थान देश में पहले नंबर पर है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रमसिंह नाचना जिला जिला महामंत्री सुशील व्यास सवाई सिंह गोगली, ओम सेवक के साथ अन्य वक्ताओ ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार का बिजली को लेकर कुप्रबंधन एवं उदासीनता से अ_ारह 18 घंटे बिजली कटौती की जा रही है। बिजली की दरों ने आम व्यक्ति की कमर तोड़ दी है। सरकार का वित्तीय प्रबंधन पूरी तरह से विफल हो चुका है। कोयला कंपनियों का 2700 करोड़ रुपए भुगतान समय पर नहीं होने से पूरे राजस्थान में बिजली को लेकर त्राहि.त्राहि मची है व कृषि विजिलेंस के द्वारा किसानों के कनेक्शन काटने एवं उनके बिलों मे बढ़ोतरी कर सरकार अन्याय कर रही है।