
जैसलमेर. जिला कलक्टर आशीष मोदी ने इन्दिरा रसोई योजना में जरूरतमंद भोजन का लाभ ले, इसके लिए नगरीय निकाय के अधिकारियों को कहा है कि वे आगामी 15 दिवस तक जैसलमेर एवं पोकरण शहर में विशेष अभियान चलाकर भोजन करने के जरूरतमंद लोगों को चिन्ह्ति कर उन्हें प्रेरित करके इन्दिरा रसोई स्थल तक लाकर भोजन कराने की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय की मंशा के अनुरूप कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएं इसके लिए इन्दिरा रसोई योजना बहुत ही उपयोगी हैं एवं उनमें मात्र 8 रुपये में भरपेट भोजन की व्यवस्था हैं। जिला कलक्टर मोदी ने गुरुवार को जिला कलक्ट्री सभाकक्ष में आयोजित इन्दिरा रसोई योजना की प्रगति समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त नगर परिषद शशिकांत शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पोकरण् तनूजा सोलंकी भी उपस्थित थी। जिला कलक्टर ने नगरीय निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गरीब एवं विमंदित लोगों के पास जाकर उनकों इन्दिरा रसोई के पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन कराने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए जहां.जहां इन्दिरा रसोई संचालित हैं, उसके बारे में जगह-जगह पोस्टर लगाकर इसका प्रचार-प्रसार करे, ताकि इस योजना का लाभ जरूरतमंद व्यक्ति ले एवं भरपेट भोजन करें। उन्होंने इस कार्य के प्रति विशेष रूचि दिखाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य के लिए स्वयं सेवकों का भी अभियान के दौरान सहयोग लेने पर जोर दिया ताकि वे भी अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इन्दिरा रसोई में भोजन कराने में सहयोग प्रदान करे।
आयुक्त नगर परिषद जैसलमेर शशिकांत शर्मा एवं अधिशासी अधिकारी नगरपालिका पोकरण में 20 अगस्त से 28 जुलाई 2021 तक नगरीय क्षेत्र में संचालित इन्दिरा रसोई के माध्यम से भरपेट भोजन से लाभान्वित हुए लोगों के बारें मे विस्तार से जानकारी दी एवं प्रगति से अवगत करवाया।
Published on:
30 Jul 2021 06:01 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
