
Video: केबिनेट मंत्री ने किया सभाओं को संबोधित
पोकरण. पंचायतीराज चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद ने बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सभाओं को संबोधित किया और कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया। राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग मंत्री शाले मोहम्मद की ओर से पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फकीर, शाबिर मोहम्मद लोहारकी, मूलाराम कुमावत, कानभारती, बरकतखां बांधेवा के साथ बुधवार को लोहारकी, रामदेवरा, सादा, बांधेवा के साथ अन्य गांवों में जनसंपर्क किया गया। उन्होंने सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की ओर से लोगों को झांसे में लेकर झूठे वादे किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से चुनाव के दौरान किए गए कोई वादे पूरे नहीं किए गए है तथा कोरोना संक्रमण की महामारी के दौरान केन्द्र सरकार ने जनता के लिए कोई कार्य नहीं किया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राज्य सरकार की ओर से आमजन के हित में योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ अर्जित करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को मत एवं समर्थन देकर विजयी बनाने का आह्वान किया।
Published on:
26 Nov 2020 01:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
