
केबिनेट मंत्री ने किया भणियाणा उपखंड क्षेत्र का दौरा
पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यसक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद शनिवार को भणियाणा उपखंड क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने गांवों में जनसुनवाई की तथा ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने। गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों की ओर से उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया। भणियाणा उपखंड क्षेत्र के भुर्जगढ़ व सोहनपुरा गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने मंत्री शाले मोहम्मद का साफा, मालाएं पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, सड़क, रोजगार आदि समस्याओं को लेकर ज्ञापन सुपुर्द किए। जिस पर मंत्री ने संबंधित विभागाधिकारियों को तत्काल समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने गांवों में आयोजित बैठकों को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से गत दो वर्षों में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे ग्रामीणों, किसानों, मजदूर, महिला व छात्र वर्ग के हितों के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो वर्षों में लोकसभा, नगर निकाय व पंचायतीराज चुनावों तथा कोरोना महामारी के बावजूद सरकार की ओर से आधे से अधिक वादे पूरे कर दिए गए है। उन्होंने बताया कि सरकार चुनौती के बावजूद आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ अर्जित करने का आह्वान किया।
जनसुनवाई में उमड़ी भीड़
भीखोड़ाई. केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद ने शनिवार को गांव में जनसुनवाई की। इस दौरान भीखोड़ाई, दांतल, बलाड़ ग्राम पंचायत क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां पहुंचे और अपनी फरियाद मंत्री के समक्ष रखी। जनसुनवाई में आए ग्रामीणों की ओर से पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, मनरेगा आदि समस्याओं से अवगत करवाया गया। मंत्री ने एक-एक ग्रामीण से मुलाकात कर ज्ञापन लिया और समस्या पर जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारी को निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर संबोधित करते हुए मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग केे हित के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और उसका लाभ अर्जित करने का आह्वान किया। उन्होंने गत कांग्रेस सरकार तथा बीते दो वर्षों में भणियाणा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों की भी जानकारी दी।
लाइनमैन को सस्पैंड करने के निर्देश
जनसुनवाई के दौरान भीखोड़ाई निवासी बाबूराम ने ज्ञापन देकर बताया कि उसकी ढाणी तक जाने वाली लाइन के आठ विद्युत पोल की केबल लाइनमैन ले गया है। जिस पर मंत्री ने डिस्कॉम के सहायक अभियंता व लाइनमैन से बात की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लाइनमैन को सस्पेंड करने और मामले की जांच कर विद्युत लाइन लगाने व विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद, पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फकीर, पंचायत समिति भणियाणा की प्रधान दौलीदेवी गोदारा का स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस मौके पर विकास अधिकारी गौतम चौधरी, पोकरण-फलसूण्ड पेयजल लिफ्ट परियोजना के अधिशासी अभियंता राजेन्द्र पुरोहित, जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता पराग स्वामी, कनिष्ठ अभियंता भूराराम धणदे, सरपंच रतनदान भीखोड़ाई, नरपतसिंह दांतल, रणवीरसिंह गोदारा, शंभूदान, बेरीसालदान, गुलाराम, खेतसिंह सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
Published on:
27 Dec 2020 10:44 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
