
मनाई सैनजी महाराज की जयंती
पोकरण. सैनजी महाराज की 722वीं जयंती बुधवार को क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई और कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार रात सैन धर्मशाला स्थित सैनजी महाराज के मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया। पूरी रात गायकों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी तथा बुधवार को सुबह जागरण का समापन किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में हवन किया गया, जिसमें यजमानों ने अपनी ओर से आहुतियां दी। आरतती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। दोपहर बाद धर्मशाला के सभागार में चैनाराम सैन व देवकिशन भैराणी के सानिध्य में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैन समाज विकास समिति पोकरण-भणियाणा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से चनणाराम भणियाणा को अध्यक्ष, अचलाराम पंवार, गोरधनलाल, मोतीराम सांकड़ा, चैनाराम लोहारकी, देवकिशन भैराणी को संरक्षक, अशोककुमार पोकरण को उपाध्यक्ष, हुकमीचंद सैन को सचिव, धनराज सैन को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में केशकला मंडल के अध्यक्ष जगदीश परिहार सहित समाज के लोग उपस्थित रहे। नवमनोनीत अध्यक्ष चनणाराम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
लाठी. सैन समाज के आराध्य सैनजी महाराज की 722वीं जयंती बुधवार को गांव में उत्साह के साथ मनाई गई और कई कार्यक्रमोंं का आयोजन किया गया। गांव में सैन समाज की ओर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा सैन समाज के सभाभवन से रवाना हुई तथा माहेश्वरी, दर्जी, सुथार, सैन मोहल्लों व गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए पुन: सभाभवन पहुंची। इस दौरान जगह-जगह लोगोंं की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। दोपहर बाद सभाभवन में सैनजी महाराज की तस्वीर पर पूजन किया और आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सैनजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाजोत्थान के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। साथ ही एकजुट होकर समाज के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर रमेशकुमार देवड़ा ने जैन समाज भवन के पास सैनजी महाराज के मंदिर का निर्माण करवाने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान लूणकरण, शैतानराम, हरुराम, तनसुख, लीलाधर, गोपीलाल, बबलू, खेताराम, बबाूलाल, प्रीतेश, भोमराज, आशीष, नरपत सैन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Published on:
27 Apr 2022 08:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
