8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुपर सकर मशीन से सीवरेज लाइनों की सफाई शुरू

जैसलमेर. जैसलमेर नगरपरिषद की ओर से शहर में साफ-सफाई व्यवस्था विशेषकर सीवरेज लाइनों की सफाई के लिए उच्च शक्ति वाली सुपर सकर जेटिंग मशीन मंगवाई गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 1 Dec 2020, 9:45 AM IST

सुपर सकर मशीन से सीवरेज लाइनों की सफाई शुरू

सुपर सकर मशीन से सीवरेज लाइनों की सफाई शुरू

जैसलमेर. जैसलमेर नगरपरिषद की ओर से शहर में साफ-सफाई व्यवस्था विशेषकर सीवरेज लाइनों की सफाई के लिए उच्च शक्ति वाली सुपर सकर जेटिंग मशीन मंगवाई गई है। सोमवार को शहर के व्यस्ततम शिव रोड चैराहे पर अवरुद्ध सीवर लाइन की सफाई के लिए यह मशीन काम में ली गई। सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने मौके पर पहुंच कर कार्य का निरीक्षण किया।
सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने बताया कि पर्यटन सीजन के समय विभिन्न स्थानों पर सीवरेज लाइनों के अवरुद्ध होने से सफाई कार्य में आ रही परेशानी का समाधान करने के लिए नगरपरिषद जैसलमेर ने 20 दिनों के लिए किराए पर हाई पावर सुपर सकर जेटिंग मय सक्शन मशीन की व्यवस्था की गई है। शहर के विभिन्न स्थानों जैसे हनुमान चैराहा, गीता आश्रम चैराहा, गड़ीसर चैराहा व भीतरी स्थलों जहां आए दिन सीवर लाइन जाम होने की समस्या होती है, उन सभी लाइनों की सफाई करवाई जाएगी। इस दौरान नगरपरिषद सहायक अभियंता एसबीएम रेशु सिंह व स्वच्छता निरीक्षक नाथाराम भी उपस्थित रहे।