8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएलजी बैठकों का हुआ आयोजन

सीएलजी बैठकों का हुआ आयोजन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 27 Mar 2021, 2:01 PM IST

सीएलजी बैठकों का हुआ आयोजन

सीएलजी बैठकों का हुआ आयोजन

पोकरण. क्षेत्र के भणियाणा गांव में स्थित पुलिस थाने में शुक्रवार को सामुदायिक संपर्क समूह सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। थानाधिकारी खेताराम चौधरी ने बताया कि आगामी दिनों में होली का त्यौहार मनाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कोविड-19 को देखते हुए सरकार की ओर से जारी की गई गाइडलाइन की पालना करते हुए होली का त्यौहार मनाने, आपसी भाईचारा, सद्भाव बनाए रखने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की महामारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने आवश्यक रूप से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने, सैनेटाइजर का उपयोग करने, साबुन से बार-बार हाथ धोने, भीड़ भाड़ भरे क्षेत्रोंं से दूर रहने, सरकार की गाइडलाइन की पालना करने का आह्वान किया।इस मौके पर सहायक उपनिरीक्षक भाईराम मीणा, बाबूलाल, मीना, राजूराम, जीयाराम, भैराराम, गाजीखां, कमल कड्ढ़ा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
नोख. गांव के पुलिस थाने में शुक्रवार को पुलिस वृताधिकारी हुकमाराम की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक का आयोजन हुआ। इस मौके पर वृताधिकारी ने आगामी होली के पर्व पर कानून व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने होली के त्यौहार पर आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर विशेष सावधानी बरतने, सरकार की गाइडलाइन की पालना करने, मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने का आह्वान किया। बैठक में थानाधिकारी मोहम्मद हनीफ, नाचना उपप्रधान महिपालसिंह, जिला परिषद सदस्य उतमसिंह बोड़ाना, नाचना सरपंच संघ अध्यक्ष नरेंद्रसिंह, अजय छंगाणी, प्रेमसिंह भाटी, फूसाराम मेघवाल, पठानखां चिन्नु, सुखराम विश्नोई मदासर सहित ग्रामीण उपस्थित थे।