21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोक संस्कृति व परंपराओं के संरक्षण-संवर्धन के लिए लिया सामूहिक संकल्प

-संगोष्ठी में हुई राजस्थान महिमा पर चर्चा
less than 1 minute read
Google source verification
लोक संस्कृति व परंपराओं के संरक्षण-संवर्धन के लिए लिया सामूहिक संकल्प

लोक संस्कृति व परंपराओं के संरक्षण-संवर्धन के लिए लिया सामूहिक संकल्प

जैसलमेर. राजस्थान दिवस पर जैसलमेर के डीआरडीए हाल में जिला प्रशासन तथा पर्यटन विभाग की ओर से विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान राजस्थान की लोक कला, संस्कृति और पर्यटन विषयों पर केन्द्रित बहुरंगी चित्रमय प्रदर्शनी लगाई गई तथा संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें लोक कला, संस्कृति, साहित्य और पर्यटन आदि क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों एवं प्रबुद्धजनों, लोक कलाकारों, पर्यटन प्रेमियों, होटल, रिसोर्ट एवं पर्यटन जगत से संबद्ध व्यवसायियों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों, जिलाधिकारियों आदि ने हिस्सा लिया।
संगोष्ठी में सहायक निदेशक, लोक सेवाएं अशोक कुमार, साहित्यकार नन्दकिशोर शर्मा, लेखक लक्ष्मीनारायण खत्री, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अशोक कुमार गोयल, पर्यटन गाईड नरेन्द्र छंगाणी आदि ने राजस्थान और जैसलमेर के इतिहास, कला-संस्कृति और साहित्य की परंपराओंए पर्यटन विकास आदि पर विचार रखे और समन्वित प्रयासों को तेज करने पर बल दिया।
इस अवसर पर सम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष केके व्यास, हैण्डीक्राफ्ट्स प्रमोटर एवं जयपुरी सामान ऑनलाइन बिजनेस गु्रप की सीइओ मनीषा पांडेय, लोक कलाकार अजीज खां मोकला, सलीम खां, घेवर खां सहित लोक कलाकारों तथा गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। संगोष्ठी का संचालन रंगकर्मी विजय बल्लाणी ने किया। पर्यटन विभाग के खेमेन्द्रसिंह जाम ने आभार जताया।