20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मृतक का शव लेकर रात को पहुंचे कलक्टर व पुलिस अधीक्षक निवास, किया प्रदर्शन

जैसलमेर. जैसलमेर स्थित रेवंतसिंह की ढाणी में गत सोमवार को जानलेवा हमले में घायल युवक की गुरुवार को जोधपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद गुरुवार रात मृतक के परिजनों व समाज के अन्य लोगों ने शव को लेकर कलक्टर व पुलिस अधीक्षक निवास के बाहर प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
Google source verification
मृतक का शव लेकर रात को पहुंचे कलक्टर व पुलिस अधीक्षक निवास, किया प्रदर्शन

मृतक का शव लेकर रात को पहुंचे कलक्टर व पुलिस अधीक्षक निवास, किया प्रदर्शन

जैसलमेर. जैसलमेर स्थित रेवंतसिंह की ढाणी में गत सोमवार को जानलेवा हमले में घायल युवक की गुरुवार को जोधपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद गुरुवार रात मृतक के परिजनों व समाज के अन्य लोगों ने शव को लेकर कलक्टर व पुलिस अधीक्षक निवास के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस ने शव को जवाहिर चिकित्सालय स्थित मोर्चरी में रखवाया है। अब शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस मामले में पुलिस कोतवाली जैसलमेर के बाहर एकत्रित लोगों ने बताया कि कैलाशनाथ(20) पुत्र केशनाथ निवासी मोहखाब, बाड़मेर को गत सोमवार को तड़के करीब पांच बजे जब वह सो रहा था, तब कुछ लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गए। उसे गंभीर हालत में जैसलमेर के राजकीय जवाहिर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे जोधपुर रैफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उसने गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद मामला बढ़ गया। गुस्साए लोग गुरुवार रात को मृतक का शव लेकर कलक्टे्रट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया और युवक की हत्या करने का भी आरोप लगाया। रात तक पुलिस की ओर से कार्यवाही जारी थी।