20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेयजल संकट से आमजन परेशान

पेयजल संकट से आमजन परेशान
less than 1 minute read
Google source verification
पेयजल संकट से आमजन परेशान

पेयजल संकट से आमजन परेशान

बडोड़ा गांव. क्षेत्र के रणधा गांव स्थित दुर्गसिंह राहड़ की ढाणी में पेयजल संकट के कारण आमजन को परेशानी हो रही है। गांव के खींवराजसिंह सहित ग्रामीणों ने बताया कि ढाणी में तीन हेण्डपंप है, जो खराब पड़े है। इस संबंध में कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पेयजल संकट की स्थिति में ढाणी में आबाद 100 परिवारों को ट्रैक्टर टंकियों से पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है। इसके अलावा मवेशी पानी के लिए भटकते नजर आ रहे है। ग्रामीणों ने हेण्डपंप ठीक करवाने व पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की है।
पशुकुंड की सफाई की
बडोड़ा गांव. क्षेत्र के मूलाना गांव में स्थित पशुकुंड की ग्रामीणों की ओर से सफाई की गई। गांव के चंदनसिंह ने बताया कि क्षत्रिय युवक संघ के स्वयंसेवक बलवंतसिंह सोढ़ा के नेतृत्व में कंवराजसिंह, कैलाशसिंह, झबरसिंह, वीरपालसिंह, रायसिंह, दीपसिंह, सुरेन्द्रसिंह सोढ़ा सहित युवाओं ने शुक्रवार को अभियान चलाकर पशुकुंड की सफाई की। उन्होंने बताया कि लम्बे समय से सफाई नहीं होने के कारण उसमें कचरा व गंदगी जमा पड़ी थी तथा मवेशी को दुषित पानी पीना पड़ रहा था। जिससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई थी। शुक्रवार को दो घंटे तक अभियान चलाकर पशुकुंड की सफाई की गई।