8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाभार्थियों से ईलाज के पैसे लेने की शिकायत -मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

-राज्य स्तर पर ऑनलाईन दर्ज हुआ मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 30 May 2021, 8:10 PM IST

लाभार्थियों से ईलाज के पैसे लेने की शिकायत -मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

लाभार्थियों से ईलाज के पैसे लेने की शिकायत -मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

जैसलमेर. मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थियों से ईलाज का पैसा लेने से संबंधित शिकायत पर जिला कलक्टर आशीष मोदी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जानकारी ली और तुरन्त एक्शन लेते हुए संबंधित अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई के लिए सहायक निदेशक लोक सेवाएं को निर्देशित किया। जिला कलक्टर को यह शिकायत शनिवार को प्राप्त हुई। जिला कलक्टर के निर्देश प्राप्त होते ही सहायक निदेशक लोक सेवाएं अशोक कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधितों से सम्पर्क किया और राज्य स्तर से संबंधित होने के कारण इस मामले में कार्यवाही के लिए परिवादी को प्रेरित कर राज्य स्तर पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करवाई। अब इस शिकायत पर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की राज्य शिकायत निवारण समिति की ओर से कार्रवाई होगी। इस मामले में परिवादी फलसूण्ड निवासी लूणकरण राठी ने राजस्थान राज्य स्वास्थ्य बीमा एजेंसी चिरंजीवी को यह शिकायत दर्ज कराई है कि शुभम अस्पताल जोधपुर में ईलाज कराने के बाद जब छुट्टी का वक्त आया तब चिकित्सकों ने बिल जमा करवाने के लिए बोला।इस पर अस्पताल वालों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा कि हमारे पास इस आशय का कोई आदेश नहीं आया है, बिल का भुगतान तो करना ही पड़ेगा। उनके साथ ही वहां ईलाज कराने वाले नखताराम जाट ने भी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की पर्ची दिखाई, तब भी चिकित्सक ने इस योजना का लाभ देने से साफ मना कर दिया। इस पर ईलाज के पैसों का भुगतान किया गया।