8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दलाल व बिचौलियों के फायदे के लिए किसानों को उकसा रही कांग्रेस: यादव

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 वर्ष की उपलब्धियों पर किसान चौपाल का आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 1 Aug 2021, 11:02 AM IST

दलाल व बिचौलियों के फायदे के लिए किसानों को उकसा रही कांग्रेस: यादव

दलाल व बिचौलियों के फायदे के लिए किसानों को उकसा रही कांग्रेस: यादव


जैसलमेर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार 7 वर्षों के शासनकाल की उपलब्धियों के अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा की ओर से आयोजित किसान चौपाल को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओपी यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार की ओर से लाए गए नए कृषि कानून शत-प्रतिशत किसानों के हित में है। इन कानूनों में एक भी प्रकार का कोई भी तथ्य किसान विरोधी नहीं है। कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियां दलालों और बिचौलियों को फायदा देने के लिए देश के भोले-भाले किसानों को भड़काने का काम कर रही है, लेकिन देश का किसान अब समझ चुका है कि उनका हितैषी कौन है? कांग्रेस अन्य विपक्षी पार्टियां वर्षों तक बिचौलियों दलालों को अपनी स्वार्थ पूर्ति के लिए फायदे पहुंचाते आ रहे हैं। किसान चौपाल के आरंभ में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हाथीसिंह मूलाना ने किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों व मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं 7 साल की उपलब्धियों के उपलब्धियों के कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक खेमाराम चौधरी ने संबोधित किया। भाजपा एससी मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल पर श्रीगंगानगर जिले में हुए हमले को निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कार्यक्रम प्रदेश संयोजक खेमाराम चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2014 में अच्छे दिन के वादे के जरिए सत्ता पर काबिज हुए और 2020 में आत्मनिर्भर का नारा दिया। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने किसान चौपाल में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि कानूनों को लेकर अब पहले जैसा वातावरण नहीं रहा है। पूर्व विधायक छोटू सिंह भाटी ने गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार किसानों की घोर विरोधी है। फरवरी 2021 से पहले कई प्राकृतिक आपदा आई है, लेकिन अभी तक उनका मुआवजा किसानों को नहीं पहुंच पाया है। पूर्व विधायक डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी किसान चौपाल में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर संवाद करते हुए किसानों की समस्या पर चर्चा की। जिला मंत्री कंवराजसिंह चौहान किसान चौपाल में प्रधानमंत्री की 7 वर्ष की उपलब्धियों के कार्यक्रम के जिला संयोजक ओम सेवक ने भी विचार रखें। चौपाल का संचालन युवा नेता युवा मोर्चा के महामंत्री नरेंद्र व्यास ने किया। प्रधान पंचायत समिति फतेहगढ़ जनकसिंह भाटी ने कृषि कानूनों को किसानों के हित में बारे में जानकारी दी।