6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस नेताओं का हुआ जगह-जगह स्वागत

कांग्रेस नेताओं का हुआ जगह-जगह स्वागत

less than 1 minute read
Google source verification
कांग्रेस नेताओं का हुआ जगह-जगह स्वागत

कांग्रेस नेताओं का हुआ जगह-जगह स्वागत

पोकरण. इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व शिक्षा राज्यमंत्री गोविंदसिंह डोटासरा, अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग मंत्री शाले मोहम्मद के जैसलमेर से रामदेवरा आने के दौरान कार्यकर्ताओं की ओर से उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। कांग्रेस नेताओं का लाठी, धोलिया, गोमट आदि गांवों में स्वागत किया गया। रामदेवरा गांव में स्थित एक धर्मशाला में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान, शाबिर मोहम्मद लोहारकी, नीतेश पुष्करणा, सुरेन्द्रसिंह नरावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साफा, मालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया। इसी प्रकार कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाकर कांग्रेस नेताओं का अभिनंदन किया। इस मौके पर पूर्व सांसद मानवेन्द्रसिंह, अजा आयोग के पूर्व अध्यक्ष गोपाराम मेघवाल, कांग्रेस जिला चुनाव प्रभारी श्रवण पटेल, पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फकीर, नैनदान रतनू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र पुरोहित, सुनीता भाटी, रणवीरसिंह गोदारा, सरपंच फजलदीन माड़वा, हेमंत पालीवाल, अजय व्यास, पूजा, प्रियंका छंगाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गोमट. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन, प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद, पूर्व सांसद मानवेन्द्रसिंह जसोल का गुरुवार को गोमट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया। कांग्रेस नेताओं का पूर्व प्रधान वहीदुल्ला मेहर, पूर्व सरपंच इस्माईलखां मेहर, फिरोजखां मेहर, फजलदीन माड़वा, हबीबखां बरियाड़ा सहित कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत व अभिनंदन किया गया।
लाठी. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन, प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद का गुरुवार को लाठी गांव में स्वागत किया गया। गांव के मुख्य बाजार में शेरुखां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसी प्रकार धोलिया गांव में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने साफा व मालाएं पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया।