6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

14 जने और पॉजिटिव, 378 पर पहुुंचा कुल आंकड़ा

-संक्रमित वृद्धा की जोधपुर में मौत-एक परिवार की तीन औरतें संक्रमित

2 min read
Google source verification
14 जने और पॉजिटिव, 378 पर पहुुंचा कुल आंकड़ा

14 जने और पॉजिटिव, 378 पर पहुुंचा कुल आंकड़ा

जैसलमेर. जैसलमेर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह आई जांच रिपोर्ट में जैसलमेर क्षेत्र के 14 जने और पॉजिटिव पाए गए। इन्हें मिलाकर जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 378 हो गया है। दूसरी ओर जैसलमेर की बीसानी पाड़ा निवासी वृद्धा की कोरोना से जोधपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। वे पिछले कई दिनों से एम्स में वेंटिलेटर पर थी। जानकारी मिली है कि उनका गुरुवार को कोविड.19 की प्रक्रिया के अनुसार जोधपुर में ही अंतिम संस्कार किया गया। इस वृद्धा के एक पुत्र की गत दिनों जैसलमेर में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी तथा परिवार के तीन और पुरुष जोधपुर में पॉजिटिव आने के बाद उपचाराधीन हैं। हालांकि उनकी स्थिति बेहतर बताई गई है।
फिर फूटा कोरोना बम
स्वर्णनगरी में गुरुवार सुबह एक बार फिर कोरोना का मानो बम फूटा। बीती रात पेंडिंग रखे गए व्यक्तियों में से 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें मोहता पाड़ा निवासी एक ही परिवार की 80 55 और 34 वर्षीया महिलाएं शामिल हैं। अन्य संक्रमितों में सीमा सुरक्षा बल जोधपुर मार्ग के 32ए 37 और 52 तथा बल के डाबला में कार्यरत 50 और 52 साल के जवान, इंदिरा कॉलोनी में 38 वर्षीय, किशनघाट में 48, बबर मगरा में 28, ढिब्बा पाड़ा में 32 साल के पुरुष तथा गफूर भ_ा निवासी 13 साल का बालक व 11 वर्ष की बालिका शामिल हैं। गत बुधवार को जिले में 26 और गुरुवार को एक साथ 14 जनों के पॉजिटिव आने के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई है।