7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामदेवरा में कोरोना ने ढाया था सितम तो अब आंकड़ा इकाई में सिमटा

बाबा की नगरी में 7 दिन की कड़ी परीक्षा, अब राहत की सुबह

2 min read
Google source verification
रामदेवरा में कोरोना ने ढाया था सितम तो अब आंकड़ा इकाई में सिमटा

रामदेवरा में कोरोना ने ढाया था सितम तो अब आंकड़ा इकाई में सिमटा

रामदेवरा (जैसलमेर). कोरोना महामारी की दूसरी लहर को ग्रामीण क्षेत्र में फैलने से रोकने के लिए सात दिन के सख्त लॉक डाउन की अवधि के बाद अब सकारात्मक स्थितियां बनी है। बाबा की नगरी के तौर पर विख्यात रामदेवरा में कोराना की दूसरी लहर को देखते हुए प्रशासन ने सात दिन का सख्त लॉक डाउन लगाया गया, जिसमें मेडिकल की दुकानें सात दिन लगातार खुली रही। वहीं किराना व सब्जी की दुकानें भी बंद रही। रामदेवरा में पुलिस की सख्त निगरानी और ग्रामीणों ने घरों में रहने के साथ अपने परिजनों की मृत्यु किसी प्रकार की बैठकों का कोई आयोजन नहीं किया। गांव में कई परिवारों ने तय शादी के कार्यक्रम स्थगित कर दिए।ग्रामीणों ने घर में रहकर, मास्क और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कर कोरोना को मात दी है। रामदेवरा गांव में करीब छ हजार की आबादी निवास करती है। अधिकतर ग्रामीण नौकरी और खुद के व्यवसाय करते हैं। हर घर पर ध्यानगांव में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ग्राम पंचायत ने रामदेवरा गांव में कोरोना संक्रमण से होम आइसोलेट हुए लोगों के घरों को सेनेटाइज किया गया। इसके तहत सबसे पहले गांव की ढाणियों में डोर-टू-डोर हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया गया। उसके बाद रामदेवरा गांव की आबादी क्षेत्र में डोर टू डोर सैनिटाइजर का अभियान चलाया गया। गांव के चौराहों, गलियों और सरकारी कार्यालयों को भी सैनिटाइज किया गया। कोराना संक्रमण से सावधानी रखते हुए कोराना गाइड लाइन के पालन की बात कही गई। ऐसे में गत दस दिनों में कोरोना के नए केस में जहां भारी कमी आ गई, वही पूर्व में कोरोना से बीमार लोग अधिक संख्या में ठीक होने लगे।हकीकत यह भीरामदेवरा में पुलिस, प्रशासन, चिकित्सा विभाग आदि के संयुक्त सहयोग से कोरोना संक्रमण का असर कम हुआ है। गत सात दिनों में 130 लोगों की सैपल रिपोर्ट में केवल 5 लोग पॉजिटिव आए। कोरोना का असर ज़रूर कम हुआ है, लेकिन संक्रमण पूरी तरह से खतम अभी तक नहीं होने से सावधानी रखनी बेहद जरूरी है। इन दिनों कस्बे के आबादी क्षेत्र में शिक्षकों, बीएलओ, पंचायत सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों आदि की ओर से डोर-टू-डोर सर्वे कार्य किया जा रहा है। एक सप्ताह में आए 5 पॉजिटिवरामदेवरा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन कम होने के साथ विगत 7 दिन में 5 लोग ही कोरोना पॉजिटिव आए, वहीं डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। मौसमी बीमारी के लिए दवा की किट भी दी जा रही है।-डॉ भवानी सिंह तंवर, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रामदेवराकारगर रहे प्रयास सामूहिक प्रयास कारगर रहे। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे रामदेवरा को सैनेटाइज किया गया। इसके साथ सभी के प्रयास से कोरोना संक्रमण केस कम हुए हैं। सभी कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए घरों में ही रहे।-चौथाराम, ग्राम विकास अधिकारी, रामदेवरा