21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12 स्थानों पर कोवि शील्ड वैक्सीन व 5 स्थानों पर वैक्सीन के टीके लगेंगे

12 स्थानों पर कोवि शील्ड वैक्सीन व 5 स्थानों पर वैक्सीन के टीके लगेंगे
less than 1 minute read
Google source verification
12 स्थानों पर कोवि शील्ड वैक्सीन व 5 स्थानों पर वैक्सीन के टीके लगेंगे

12 स्थानों पर कोवि शील्ड वैक्सीन व 5 स्थानों पर वैक्सीन के टीके लगेंगे

जैसलमेर. कोविड वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जिले में गुरुवार को निर्धारित चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन होगा।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल साहू ने बताया कि गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनगढ़, नोख, सांकड़ा, फलसूंड, भणियाना, पोकरण तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवीकोट, रामदेवरा, भीखोड़ाई, लोहारकी, झाबरा, पूनमनगर व भारेवाला में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन की प्रथम व द्वितीय डोज के टीके लगाए जाएंगे। डॉ. साहू ने बताया कि जवाहर चिकित्सालय जिला अस्पताल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गफूर भट्टा, गांधी कॉलोनी डिस्पेंसरी, सीएससी पोकरण व पीएचसी देवीकोट चिकित्सा संस्थानों पर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को को. वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई जाएगी।
कोविन एप से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
जैसलमेर. जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल साहू ने बताया कि राज्य स्तर से वीसी के माध्यम से निर्देश प्राप्त हुए हैं कि आगामी 1 मई से 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु के लोगो के कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के लिए कोविन एप से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू हो गया है, लेकिन राज्य स्तर से निर्देश व कोरोना वैक्सीन प्राप्त होने पर ही टीकाकरण संबंधी गतिविधियां प्रारंभ की जाएगी। डॉ. साहू ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने पर वैक्सीनेशन समय व स्थान की जानकारी लाभार्थियों को प्राप्त नहीं हो रही है। राज्य स्तर से वैक्सीन प्राप्त होने पर ही टीकाकरण स्थल व समय की जानकारी कोविन ऐप में प्रदर्शित होगी।