8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों की ली अपराध गोष्ठी

महानिरीक्षक ने किया वार्षिक निरीक्षण-पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन की शाखाओं का किया निरीक्षण
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 31 Dec 2020, 5:57 PM IST

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों की ली अपराध गोष्ठी

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों की ली अपराध गोष्ठी

जैसलमेर. महानिरीक्षक पुलिस, कानून एवं व्यवस्था पी. रामजी पी. रामजी ने जिला पुलिस जैसलमेर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन जैसलमेर की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस लाइन में मैस, कोट, स्टोर, एमटी शाखा, जीम एवं केन्टीन का निरीक्षण कर प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर डॉ. अजयसिंह एवं संचित निरीक्षक भवानीसिंह साथ में रहे। यहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्यालय की समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर जिले के समस्त अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। अपराध गोष्ठी में जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पॉवर पोइंट प्रजेन्टेंशन द्वारा जिले की कानून एवं व्यवस्था के बारे में अवगत कराया। वर्ष 2020 में जिला पुलिस द्वारा थाना स्तर पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने, जिले में मादक पदार्थो के खिलाफ की गई कार्यवाही, महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए 'आवाज अभियानÓ के तहत जागरूक करने तथा कोरोना काल के दौरान जिला पुलिस द्वारा आमजन को कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए सरकार की ओर से शुरू किया गया अभियान 'नो मास्क नो एन्ट्रीÓ के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों एवं आमजन को मास्क वितरण करने संबंधी अभियान के बारे में अवगत कराया। पॉवर पोइंट प्रजेन्टेशन की प्रस्तुतिकरण के बाद जिले के समस्त थानाधिकारियों की ओर से अपने-अपने थानों के अंतर्गत आने वाले अपराध की प्रवृत्तियों के बारे में जानकारी देते हुए उनके खिलाफ उठाए गये प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई। अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक जैसलमेर डॉ. अजयसिंह के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर राकेश बैरवा, वृताधिकारी वृत जैसलमेर श्याम सुन्दरसिंह, वृताधिकारी वृत पोकरण मोटाराम चौधरी, वृताधिकारी वृत नाचना हुकमाराम, उप अधीक्षक पुलिस, एससी-एसटी सैल फाउलाल, उप अधीक्षक पुलिस, महिला प्रकोष्ठ अनुसंधान जैसलमेर भवानीसिंह, अपराध सहायक देवाराम एवं जिले के समस्त थानाधिकारी उपस्थित रहे।