20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाइटेंशन लाइनें लगाने का कार्य रुकवाने की मांग

हाइटेंशन लाइनें लगाने का कार्य रुकवाने की मांग
less than 1 minute read
Google source verification
हाइटेंशन लाइनें लगाने का कार्य रुकवाने की मांग

हाइटेंशन लाइनें लगाने का कार्य रुकवाने की मांग

हाइटेंशन लाइनें लगाने का कार्य रुकवाने की मांग
पोकरण. क्षेत्र के भैंसड़ा, राजगढ़, बेतीना, ओला के सरपंचों व ग्रामीणों ने जिला कलक्टर के नाम एक ज्ञापन सोमवार को भणियाणा तहसीलदार को सुपुर्द कर हाइटेंशन विद्युत तारों के कार्य को रुकवाने की मांग की है। सरपंच मरवो बेतीना, किरणकंवर राजगढ़, संतुकंवर ओला व सुगनकंवर भैंसड़ा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला कलक्टर के नाम एक ज्ञापन भणियाणा तहसीलदार को सुपुर्द कर बताया कि भैंसड़ा के जीएसएस से बोनाड़ा व आरंग की तरफ हाइटेंशन विद्युत तार 400 केवी व 200 केवी लाइनें लगाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पॉवर ग्रिड कंपनी, एकमे व अन्य सोलर कंपनियों की ओर से ये लाइनें लगाई जा रही है। कंपनियों की ओर से ओरण, गोचर, सरकारी भूमि से बिना किसी की सहमति के हाइटेंशन तारें लगाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने हाइटेंशन विद्युत तारों के कार्यों को रुकवाने की मांग की है।