8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘औद्योगिक से सम्बन्धित समस्याओं का विभागीय अधिकारी करें प्राथमिकता से निस्तारण’

-विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र जिला स्तरीय समिति की बैठक में विविधि पहलुओं पर चर्चा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 26 Sep 2020, 9:43 AM IST

जैसलमेर. जिला कलक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में कलक्ट्री सभाकक्ष में विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र से सम्बन्धित समस्याओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योगों से सम्बन्धित जो भी समस्याएं है, उनका प्राथमिकता से निस्तारण करवाना सुनिश्चित करे।
जिला कलक्टर ने रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिए कि वे औद्योगिक इकाइयों द्वारा सड़क के दोनों तरफ रखे जा रहे स्लेब इत्यादि को औद्योगिक संघों एवं इकाइयों का सहयोग लेकर हटाने की कार्यवाही करें। इसके साथ ही समय पर नहीं हटाते हैं तो उनसे जुर्माना राशि वसूल करने की भी कार्यवाही करे। बैठक में औद्योगिक संघों के प्रतिनिधि जुगल बोहराए सम रिसोर्ट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कैलाश व्यासए हैण्डीक्राफ्ट एशोसिएशन के लक्ष्मीनारायण श्रीमाली के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जिला कलक्टर ने रीको के क्षेत्रीय प्रबन्धक को निर्देश दिए कि वे श्रम कल्याण विभाग से सहयोग लेकर औद्योगिक इकाइयों पर बाल श्रमिक कोई भी काम नहीं करे, यह सुनिश्चित करावें। इसके साथ ही कहीं पर भी बाल श्रमिक कार्य कर रहे है तो उसके लिए अभियान चलाकर कार्यवाही करें। उन्होंने सम रिसोर्ट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष को कहा कि वे सम में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उन्हें सबसे पहले लपकागिरी को बन्द करना होगा। साथ ही उन्होंने सम के धोरों पर पोलिथिन के उपयोग को भी प्रतिबन्धित करने की सलाह दी। बैठक में जुगल बोहरा ने काहला औद्योगिक क्षेत्र में क्रेसर यूनिटों को अनापति प्रमाण पत्र जारी करने की आवश्यकता जताई, वहीं सम रिसोर्ट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष केके व्यास ने सम में भूमि संपरिवर्तन की प्रक्रिया को सरलीकरण करवाने की आवश्यकता जताई ताकि कैम्प धारक भूमि को संपरिवर्तन करवा सके। जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबन्धक हरीश कुमार व्यास ने बैठक में उद्योगों से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं के साथ ही सम्भाग स्तरीय कार्यशाला में गोल्डनसिटी टूरिज्म कफ्रेडेरेशन डवलपमेंट सोसायटी जैसलमेर की ओर से उठाए गए बिन्दुओं के बारे में भी अवगत करवाया।