21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस उपाधीक्षक ने किया कस्बे का भ्रमण, खुली दुकानों को करवाया बंद

- नाकों का भी निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं
less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस उपाधीक्षक ने किया कस्बे का भ्रमण, खुली दुकानों को करवाया बंद

पुलिस उपाधीक्षक ने किया कस्बे का भ्रमण, खुली दुकानों को करवाया बंद

पोकरण. पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम गोदारा ने बुधवार को कस्बे का भ्रमण कर जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम गोदारा ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार की ओर से जन अनुशासन पखवाड़ा चलाया जा रहा है तथा कफ्र्यू लगाया गया है। उन्होंने बताया कि जिले व कस्बे में भी संक्रमितों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में पुलिस की ओर से सख्ती के साथ आमजन को गाइडलाइन की पालना करवाने के लिए पाबंद किया जा रहा है। उन्होंने बुधवार को कस्बे में मुख्य चौराहे, जोधपुर रोड, जैसलमेर रोड, स्टेशन रोड सहित अन्य जगहों का भ्रमण कर लोगों से घरों में रुकने के लिए समझाइश की। साथ ही 11 बजे के बाद खुली दुकानों को बंद करवाया। उन्होंने आमजन को कोविड-19 गाइडलाइन की पालना करने, आवश्यक रूप से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि गाइडलाइन की पालना नहीं करने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
नाके का किया निरीक्षण
पोकरण (आंचलिक). पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम गोदारा ने क्षेत्र के रामदेवरा गांव के पास पुलिस की ओर से की गई नाकाबंदी का भी जायजा लिया। उन्होंने जोधपुर से जैसलमेर जिले में प्रवेश हो रहे प्रत्येक वाहन की जांच करने, बाहरी राज्योंं व जिलों से आने वाले लोगों को अस्पताल में कोविड जांच करवाने के लिए पाबंद करने की बात कही। साथ ही प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने थानाधिकारी दलपतसिंह चौधरी से व्यवस्थाओं, क्षेत्र की कानून एवं शांति व्यवस्था, कोरोना संक्रमण की स्थिति की जानकारी देते हुए आवश्यक निर्देश दिए।