6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- रामसरोवर की पाळ के नीचे नरक के, तो इन गांवों में ग्रामीणों को हुए स्वर्ण के दर्शन

रामसरोवर के आगोर में जमा कचरा व गंदगी से हो रही दुविधा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 24 Mar 2018, 9:46 PM IST

Jaisalmer patrika

Ramsarovar in Ramdevra

जैसलमेर . सरहदी जैसलमेर जिले के तीन अलग-अलग गांवों में अलग अहसास हुआ। जग विख्यात रामदेवरा मंदिर के पीछे स्थित रामसरोवर तीथ की पाळ के नीचे जमा कचरा जहां यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बदबू व असहज महसूस करवा रहा है, वहीं मोहनगढ़ व लाठी में इन दिनों चल रही रामकथा के दौरान यहां का माहौल भक्तिमय होने से सुकून और शांति प्रदान कर रहा है। रामदेवरा में रामसरोवर की पाळ के नीचे कचरा जमा होने से आमजन के साथ यहां बाबा के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को दुविधा हो रही है। साथ ही में मच्छरों की तादाद बढऩे से बीमारियां फैलने की आशंका गहरा गई है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।

श्रद्धालुओं की आवक से चहल-पहल
रामदेवरा . गांव में चैत्र शुक्ल षष्ठी को श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी। देश के कोने-कोने से आए सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए। शुक्रवार को जोधपुर , पाली, जयपुर , दिल्ली सहित अन्य राज्यों से सैंकड़ों की तादाद में श्रद्धालु रामदेवरा पहुंचे। उन्होंने बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर रामसरोवर, परचा बावड़ी, झूला पालना आदि का भ्रमण किया तथा बाजार से जमकर खरीदारी की।