26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एबीवीपी की बैठक में इन आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुई चर्चा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला समिति व नगर कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे संघ कार्यालय में विभाग संगठन मंत्री भवानी शंकर शर्मा व प्रांत सह मंत्री अनिता शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
2 min read
Google source verification
discusses these upcoming programs in ABVP meeting

discusses these upcoming programs in ABVP meeting

जैसलमेर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला समिति व नगर कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे संघ कार्यालय में विभाग संगठन मंत्री भवानी शंकर शर्मा व प्रांत सह मंत्री अनिता शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। एबीवीपी के जिला संयोजक शंम्भुसिंह छतांगर ने बताया की बैठक में विभाग संगठन मंत्री भवानी शंकर शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता राष्ट्रवाद के विचार को लेकर पूर्णतया अनुशासित रहकर देश के हर कैंपस मे कार्य कर रहे हैं । आगामी कार्ययोजना के तहत सदस्यता, विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस, छात्रसंघ चुनाव, सेल्फी विथ कैम्पस, जिला अभ्यास वर्ग आदि को लेकर चर्चा की गई। गत सत्र में किए गए कार्यों की समीक्षा की। सेल्फी विथ कैम्पस के लिए नगर अनुसार प्रवास तय किए गए। प्रांत सह मंत्री अनिता शर्मा ने कहा कि एबीवीपी देश की शिक्षा व्यवस्था मे सुधारो के लिए गत 68 वर्षों से निरंतर संघर्षरत है। बैठक में जिला सहसंयोजक कैलाश सैन, जिला महाविद्यालय प्रमुख नरेन्द्र गोयल, नगर सहमंत्री अंशुल व्यास, रामदेवरा नगर मंत्री जितेन्द्र ओड, एसएफडी संयोजक अनिल जोशी, महेन्द्रसिंह करड़ा, पारस गर्ग, पवन प्रजापत, महेश गर्ग, विजय कोहली सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

समर्थन मूल्य में की गई बढोतरी से किसानों में खुशी की लहर
पोकरण. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से बुधवार को खरीफ की फसल खरीद के समर्थन मूल्य में बढोतरी करने पर क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर छा गई। किसान नेता व पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी ने प्रधानमंत्री की ओर से किसानों की माली हालत सुधारने व उनकी आय को अधिक करने के उद्देश्य से बुधवार को खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य में बढोतरी की घोषणा पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुसार मूंग की फसल 5575 से बढाकर 6 975 रुपए प्रतिक्विंटल, तिल की फसल 5300 से बढाकर 6 250 रुपए, मूंगफली 4550 से 48 90, बाजरा की 1425 से 1700 रुपए प्रतिक्विंटल की गई है। इसी प्रकार उड़द, अरहर, सोयाबीन, कपास, मक्का, चावल आदि के मूल्य में भी 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की गई है। जिससे किसानों में खुशी की लहर है।