6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडल सशक्तिकरण अभियान पर चर्चा

मंडल सशक्तिकरण अभियान पर चर्चा

less than 1 minute read
Google source verification
मंडल सशक्तिकरण अभियान पर चर्चा

मंडल सशक्तिकरण अभियान पर चर्चा

पोकरण. कस्बे के व्यासों की बगेची में मंगलवार को भाजपा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के 12 मंडलों के अध्यक्षों, मंडल सशक्तिकरण अभियान के 12 मंडल प्रवासी, जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने मंडल अध्यक्षों व प्रवासियों को मंडल सशक्तिकरण अभियान के तहत प्रथम चरण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों की समीक्षा एवं सत्यापन की बात कही। जिला महामंत्री सुशील व्यास ने सेवा समर्पण अभियान के तहत अब तक किए कार्यों की जानकारी दी तथा जारी रखने की बात कही। पोकरण नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा व पार्षद दिनेश व्यास ने पदाधिकारियों का साफा, मालाएं पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने संबोधित करते हुए संगठन के कार्यों, गतिविधियों व कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए संगठन से जोडऩे, प्रचार प्रसार करने, संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। साथ ही केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने, राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करने, आवश्यकता पडऩे पर राज्य सरकार के विरुद्ध आंदोलन करने, हर मोर्चे पर विफल सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने, ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करने व अधिकारियों को ज्ञापन सुपुर्द करने, समस्याओं का समाधान नहीं होने पर जिम्मेदारों का घेराव कर रोष जताने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आईदानसिंह भाटी भादरिया, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष खीमाराम सुथार, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदयसिंह भाटी, आयोजन समिति सदस्य पार्षद सुमन भील, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष वंदना शर्मा सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।