
जैसलमेर. नगरपरिषद में पार्षद एवं कार्मिकों के मध्य विवाद का बुधवार को समाधान हो गया। संबंधित पक्षों द्वारा इस मामले को लेकर जिला कलक्टर के समक्ष वार्ता में जिला कलक्टर आशीष मोदी की मध्यस्थता से यह मामला सुलझ गया। वार्ता के दौरान नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्लाए नगर परिषद आयुक्त फतेहसिंह मीणा तथा संबंधित परिषदकर्मी उपस्थित थे।
जिला कलक्टर आशीष मोदी ने दोनों पक्षों से चर्चा की और सौहार्द एवं पारस्परिक विश्वास की भावनाओं का हवाला देते हुए समझाईश की और कहा कि शान्ति और सौहार्द के साथ मिलजुलकर काम करें और जनता की सेवा में समर्पण भाव से काम करते हुए अपने कार्यकाल को जीवन भर के लिए यादागार बनाएं।
सभापति एवं आयुक्त ने भी इस मामले में जल्द से जल्द समाधान पर बल दिया। संबंधित पक्षों ने भी इस मामले के पटाक्षेप का आग्रह किया। जिला कलक्टर मोदी द्वारा सुलह करा दिए जाने के बाद पुलिस में दर्ज मामला वापस लिए जाने पर सहमति व्यक्त की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि जन प्रतिनिधियों एवं कार्मिकों सभी का उद्देश्य जनता की सेवा करना है। इस लक्ष्य को हमेशा ध्यान में रखते हुए परस्पर पूर्ण समन्वय एवं व्यवहार माधुर्य की शैली को आत्मसात करते हुए कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा ताजिन्दगी यह ध्यान रखें कि ऐसी स्थिति कहीं भी दोबारा न आए।
Published on:
31 Dec 2020 05:55 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
