5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना चौकीदार वाले फाटकों को समाप्त करने के लिए किया ऐसा, रेल संचालन होगा सुरक्षित

रेल संचालन को सुरक्षित बनाए रखने के लिए बिना चौकीदार वाले फाटकों को समाप्त करने के लिए कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया है, जिसमें जैसलमेर के कार्मिक भी शामिल है ।

2 min read
Google source verification
jaisalmer

बिना चौकीदार वाले फाटकों को समाप्त करने के लिए किया ऐसा, रेल संचालन होगा सुरक्षित

जैसलमेर. रेल संचालन को सुरक्षित बनाए रखने के लिए बिना चौकीदार वाले फाटकों को समाप्त करने के लिए कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया है, जिसमें जैसलमेर के कार्मिक भी शामिल है । गौरतलब है कि उत्तर पश्चिम रेलवे में जोधपुर मण्डल में सर्वाधिक 249 बिना चौकीदार वाले फाटक थे, जिन्हें समाप्त करने का सितम्बर-2018 तक का लक्ष्य दिया गया था। यह एक अत्यन्त ही चुनौती पूर्ण दायित्व था । मण्डल रेल प्रबन्धक गौतम अरोरा के निर्देशन तथा सतत प्रयासों के कारण यह लक्ष्य प्राप्त किया गया। मण्डल के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सामंजस्य, कड़ी मेहनत व लगन से उक्त कार्य को रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया । इस उत्कृष्ट कार्य के लिए महाप्रबन्धक ने विभिन्न विभागों के 125 कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरुप नकद पुरस्कार व प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया । मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक टीपी सिंह ने सामान्य प्रशासन विभाग के कर्मचारियों के लिए वरिष्ठ मण्डल सामग्री प्रबन्धक एसके बावेजा, वित्त विभाग के कर्मचारियों के लिए वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबंधक जितेन्द्र कुमार अग्रवाल, निर्माण विभाग के कर्मचारियों के लिए उप मुख्य इंजीनियर प्रथम (निर्माण) बलदेवराम, चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के श्रीधर, कार्मिक विभाग के कर्मचारियों के लिए मण्डल कार्मिक अधिकारी रमेश कुमार शर्मा, संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर विभाग के कर्मचारियों के लिए वरिष्ठ मण्डल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर अनुज कुमार तायल, विद्युत निगम के कर्मचारियों के लिए वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर आरडी मीणा तथा इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के लिए वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर समन्वय एसएल मीणा ने पुरस्कार प्राप्त किए ।
इनको मिला सम्मान-
भगवानसहाय सैनी मुख्य स्वास्थय निरीक्षक जैसलमेर, सुनिल कुमार झा स्टेशन अधीक्षक जैसलमेर, दीपक चौधरी मुख्य वाणिज्य निरीक्षक जैसलमेर, बेगाराम मुख्य वाणिज्य लिपिक जैसलमेर, रावलराम टिकट परिक्षक जैसलमेर, ललित कुमार, यातायात को सम्मानित किया गया ।