6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगरपालिका पोकरण में आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना

नगरपालिका पोकरण में आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना

less than 1 minute read
Google source verification
नगरपालिका पोकरण में आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना

नगरपालिका पोकरण में आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना

जैसलमेर. कोविड.19 की दूसरी लहर के संक्रमण को रोकने एवं राज्य सरकार की ओर से जन अनुशासन पखवाड़ा के तहत जारी कोराना गाईडलाइन की पालना कराने एवं कोरोना पॉजिटीव लोगों को उनके घर तक खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए नगरपालिका पोकरण कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
अधिशासी अधिकारी नगरपालिका पोकरण तौफीक अहमद ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के सभी वार्डो में जिन परिवारों में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हो या परिवार के लोग होम क्वारंटीन हो या बीमार, बुजुर्ग व्यक्ति आदी जो की सामान लाने के लिए आने जाने में असक्षम हो ऐसे लोगों को अति आवश्यक सेवाएं जैसे खाद्य सामग्री, किराना, दूध, सब्जी, दवाई आदि पहुंचाने के लिए यह नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष के लिए प्रभारी सहायक निरीक्षक रामस्वरूप गुचिया को लगाया गया है। इनके मोबाइल नम्बर 9468557477, 9529947001 है। अति. आवश्यक चीजों के लिए प्रभारी के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर आवष्यक सामान लागत मूल्य से मंगवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की असुविधा कि स्थिति में उन्हें भी मोबाइल नम्बर 9660784174 तथा दूरभाष नम्बर 02994- 222238 पर सम्पर्क कर सकेंगे।