
प्रत्येक मरीज को अंदर से मिलनी चाहिए दवाइयां : विश्रोई
पोकरण. राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री सुखराम विश्रोई ने शुक्रवार को कस्बे के राजकीय उपजिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया तथा अव्यवस्थाओं को लेकर चिकित्साधिकारियों को कड़ाई के साथ व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। मंत्री विश्रोई शुक्रवार को सुबह 10 बजे राजकीय अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया तथा पर्चियों की जांच की। इस दौरान बाहर की दवाइयां मंगवाने पर रोष जताते हुए निर्देशित किया। इसके बाद मंत्री अधिकारियों के लवाजमे के साथ वार्डों में पहुंचे। उन्होंने एक-एक मरीज व उनके परिजन से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी। चिकित्साधिकारियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चिकित्सा सेवाओं को लेकर पूरी तरह से संवेदनशील है तथा प्रदेश में सेवाओं के विस्तार को लेकर कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा व सेवा उपलब्ध करवाना चिकित्सक का कर्तव्य है।
बिगड़ी सफाई व्यवस्था व बाहर की दवाइयों पर जताया रोष
मंत्री विश्रोई ने निरीक्षण के दौरान मरीजों से दवाइयों की जानकारी ली, तो मरीजों ने बताया कि कई ऐसी दवाइयां है, जो अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। उन्हें बाजार से खरीदकर लाना पड़ता है। जिस पर मंत्री विश्रोई ने रोष जताते हुए चिकित्साधिकारियों को गंभीरता के साथ कार्य करने तथा मरीजों को अस्पताल से ही दवाइयां देने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अस्पताल में बिगड़ी सफाई व्यवस्था भी उन्होंने चिकित्साधिकारियों को व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब अस्पताल में ही स्वच्छता नहीं होगी, तो मरीज ठीक कैसे होगा।
थाने का किया निरीक्षण
मंत्री विश्रोई ने पुलिस थाने का भी निरीक्षण किया। यहां बैरिक व मैस व्यवस्था का जायजा लिया तथा मैस की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई, पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम गोदारा, तहसीलदार बंटी राजपूत, चिकित्सालय प्रभारी डॉ.अनिल गुप्ता, ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लोंग मोहम्मद सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
लोगों को मिलें शुद्ध पानी
नगरपालिका में जनसुनवाई के दौरान लोगों ने गंदे व बदबूदार पानी की आपूर्ति की समस्या बताई। जिस पर जिला प्रभारी मंत्री सुखराम विश्रोई तथा अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग मंत्री शाले मोहम्मद ने क्षेत्र के बीलिया गांव में स्थित पोकरण-फलसूण्ड पेयजल लिफ्ट परियोजना के हेडवक्र्स व फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने नहर से आने वाले पानी को फिल्टर करने के बाद ही आपूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देशित किया।
Published on:
27 Aug 2021 09:41 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
