7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: जैविक खेती को बढ़ावा देने में किसान अहम भूमिका अदा करें

-कृषि विज्ञान केन्द्र में आत्मा के तहत किसान मेले एवं प्रदर्शनी का आयोजन

2 min read
Google source verification
Video: जैविक खेती को बढ़ावा देने में किसान अहम भूमिका अदा करें

Video: जैविक खेती को बढ़ावा देने में किसान अहम भूमिका अदा करें

जैसलमेर. कृषि प्रौद्योगिक प्रबंध अभिकरण, आत्मा योजनांतर्गत कृषि विभाग की ओर से आजादी का अमृृत महोत्सव के तहत किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री शाले मोहम्मद के मुख्य आतिथ्य में कृषि विज्ञान केन्द्र में किया गया। मेले में सम प्रधान तनेसिंह सोढ़ा, पंचायत समिति जैसलमेर के पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. दीपक चतुर्वेदी, उपनिदेशक उद्यानिकी प्रतापसिंह कुशवाह, परियोजना निदेशक आत्मा जयदीप दोगने, तहसीलदार महेन्द्र खत्री, सहायक निदेशक कृषि छुगसिंह के साथ ही अच्छी संख्या में जिले के किसान उपस्थित थे।
पहली बार किसानों के लिए अलग से पेश हुआ बजट
अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पहली बार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अलग से किसान बजट पेश कर किसानों को सौगात दी। उन्होंने कहा कि इस बजट में किसानों के लिए 4 हजार करोड़ का पैकेज राज्य सरकार ने रखा है। उन्होंने कहा कि इस कृषि बजट में किसानों के उत्थान एवं उन्नत खेती के लिए 11 मिशन तय किए है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए ढेरों अनुदानित योजनाएं चला रही है, उसकी किसानों को जानकारी रखनी चाहिए। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने कहा कि हमारे मरूस्थलीय जिले में पूर्वजों ने खड़ीन पद्धति से खेती की जो देन दी है, उसको हमें आज के समय में अक्षुण्य बनाने की जरूरत है एवं हमें भी बरसाती जल को खड़ीनों में संग्रहित कर खेती को बढ़ावा देना है। उन्होंने कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कृषि विभाग की ओर से किसानों के कल्याण के लिए जो लक्ष्य दिए जाते है, उसकी शत-ञप्रतिशत पूर्ति कराएं।
अधिक से अधिक करें पौधारोपण
पंचायत समिति सम के प्रधान तनसिंह सोढ़ा ने किसानों से आह्वान किया कि वे अपने नलकूपों पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण भी कराएं। पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी ने किसानों से आह्वान किया कि आज के समय को देखते हुए हमें भी कॉमर्शियल खेती की ओर अग्रसर होना होगा। उपनिदेशक जयदीप दोगने ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को जैविक खेती के साथ ही ड्रिप सिस्टम सिंचाई के माध्यम से खेती करने के लिए प्रेरित करना है, वहीं उन्हें उद्यानिक खेती की ओर आगे आने का भी संदेश देना है। उपनिदेशक उद्यानिकी डॉ. प्रताप सिंह कुशवाह ने उद्यानिकी खेती के फायदों के बारें में अवगत कराया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. दीपक चतुर्वेदी ने मेले के उद्देश्य के साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियों से अवगत कराया।