8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों को अब बिना गारंटी 1. 60 लाख रुपए तक का मिलेगा लोन

-जिला कलक्टर ने ली बैंक अधिकारियों की बैठक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 28 Apr 2022, 7:29 PM IST

किसानों को अब बिना गारंटी 1. 60 लाख रुपए तक का मिलेगा लोन

किसानों को अब बिना गारंटी 1. 60 लाख रुपए तक का मिलेगा लोन

जैसलमेर. किसानों की भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के सम्बन्ध में जिला कलक्टर डॉ. प्रतिभासिंह ने गुरुवार को जिला कलक्ट्री सभाकक्ष में बैंक अधिकारियों की बैठक ली और अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वंचित किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड और इससे जुड़ी योजनाओं से लाभान्वित कराएं। जिला कलक्टर डॉ. प्रतिभासिंह ने बताया कि केन्द्र सरकार व कृषि तथा किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों को केसीसी सहित केन्द्र सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए 1 मई 2022 तक विशेष अभियान किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी चलाने का निर्णय लिया है। बचे हुए योग्य किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोडऩे का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि किसान अब बिना किसी गारण्टी के केसीसी के तहत 1 लाख 60 हजार रुपये तक का ऋण प्राप्त कर सकेंगे। लोन प्रक्रिया को सरल बना दिया गया है। किसान यदि समय से ऋण चुकता कर देते है तो उन्हें 3 लाख रुपये तक का ऋण केवल 4 फीसदी, ब्याज अनुदान पर मिल सकेगा।
बैंक से बनवा सकेगे केसीसी
अग्रणी जिला प्रबंधक सीएस गर्ग ने बताया कि किसान अपना केसीसी निकटवर्ती बैंक से सम्पर्क कर बनवा सकते है, इसके अलावा कृषि के साथ.साथ पशुपालन व मत्स्य पालन के लिए भी ऋण केसीसी के तहत अतिरिक्त ऋण सीमा निर्धारित करा सकेंगे। इसके लिए एक पृष्ठ का सामान्य आवेदन पत्र तैयार कर बैंकों की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

चिरंजीवी योजना में 30 से पहले रजिस्ट्रेशन करवाने पर 1 मई से मिलेगा लाभ
जैसलमेर. राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा 2021-22 में यूनिवर्सल हैल्थ कवरेज की प्रदेश में लागू करने की घोषणा की गई थी, जिसकी अनुपालना में 01 मई 2021 से प्रदेश में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरूआत की गई है। सीएमएचओ डॉ. कुणाल साहू ने बताया कि 30 अप्रेल तक योजना में पंजीकरण करवाने पर 1 मई से योजना में नि:शुल्क उपचार का लाभ ले सकेंगे। आगामी 30 अप्रेल के बाद रजिस्ट्रेशरन करवाने पर योजना का लाभ 1 अगस्त से मिल सकेगा। डॉ. साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना राजस्थान सरकार की सबसे बड़ी फ्लैगशिप योजना है, जिसमें प्रदेश का कोई भी परिवार योजना से जुड़ सकता है। योजना से जुडऩे के लिए उम्र, आयु, वर्ग, आय की कोई बाध्यता नही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 30 अप्रैल 2022 से पहले रजिस्ट्रेशन अवश्य करवा लें। आगामी 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेषन करवाने पर पंजीकृत परिवार 01 मई 2022 से योजना का लाभ ले सकेंगे।