21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

25 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ग्रामीणों में बढ़ा भय

- समय पर रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण हो रही परेशानी
less than 1 minute read
Google source verification
25 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ग्रामीणों में बढ़ा भय

25 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ग्रामीणों में बढ़ा भय

नोख. जैसलमेर, जोधपुर व बीकानेर तीन जिलों की त्रिवेणी पर स्थित नोख गांव इन दिनों कोरोना संक्रमण से झूंझ रहा है। रविवार को एक साथ 25 जनों के कोरोना संक्रमित हो जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल हो गया है। गौरतलब है कि गत वर्ष कोरोना संक्रमण की पहली लहर के दौरान नोख सभी के लिए नजीर बन गया था। यहां इक्के दुक्के मामलों को छोड़कर अन्य कोई पॉजिटिव नहीं आया था। जबकि इस बार दूसरी लहर में नोख गांव व आसपास का क्षेत्र चपेट में आ गया है। रविवार को क्षेत्र में 25 कोरोना पॉजिटिव मिले है, जो आमजन के साथ प्रशासन की लापरवाही को दरशा रहा है। 25 जनों के संक्रमित मिलने के बाद गांव में नौ माइक्रो कंटेंटमेंट जॉन बनाए गए है। गांव में मिले पॉजिटिव में युवाओं की संख्या अधिक है, जो चिंता का विषय बना हुआ है।
समय पर नहीं मिल रही जांच रिपोर्ट
गांव में पहले दो व उसके बाद 25 जने कोरोना संक्रमित पाए गए। दो पॉजिटिव मिलने के बाद रेण्डम प्रणाली से सैम्पल लिए गए, जिनकी रिपोर्ट समय पर प्राप्त नहीं हुई। ऐसे में कोरोना बढ़ता गया। सैम्पल देने के बाद संक्रमित व्यक्ति बेफिक्र होकर घूमते रहे और कोरोना को फैलाते रहे। इसी के परिणाम स्वरूप रविवार को 25 पॉजिटिव मिले। अब भी सैम्पल की रिपोर्ट समय पर नहीं मिलने के कारण कोरोना के बढऩे का खतरा बना हुआ है।