6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहरी क्षेत्र में वन पट्टी में लगी आग, सैंकड़ों पेड़ पौधे हुए खाक

नहरी क्षेत्र में वन पट्टी में लगी आग, सैंकड़ों पेड़ पौधे हुए खाक

less than 1 minute read
Google source verification
नहरी क्षेत्र में वन पट्टी में लगी आग, सैंकड़ों पेड़ पौधे हुए खाक

नहरी क्षेत्र में वन पट्टी में लगी आग, सैंकड़ों पेड़ पौधे हुए खाक

पोकरण. नाचना नहरी क्षेत्र में एसकेडी स्थित वनपट्टी में मंगलवार को लगी आग के कारण सैंकड़ों पेड़ पौधे जलकर राख हो गए। एसकेडी में नहर के किनारे वनक्षेत्र स्थित है। यहां हजारों की तादाद में पेड़ पौधे लगे हुए है। मंगलवार को अलसुबह अचानक वनपट्टी में आग लग गई। सूखी झाडिय़ों, पत्तों व तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई और कई किमी में आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर वन विभाग व नहर के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा ट्रैक्टर टंकियों से आग पर काबू करने का प्रयास करने लगे, लेकिन भीषण आग पर काबू करना मुश्किल हो रहा था। सूचना पर पोकरण नगरपालिका व जैसलमेर नगर परिषद से दमकल वाहन तथा क्षेत्र से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर टंकियां मौके पर पहुंची। पुलिस बल ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। दमकल व ट्रैक्टर टंकियों की सहायता से शाम तक भी आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा था। शाम तक दो से तीन किमी में लगे पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो चुके थे तथा आग लगातार आगे बढ़ रही थी। जिस पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा था।