
Patrika news
जैसलमेर. लाठी क्षेत्र के खेतोलाई गांव के पास रविवार को सुबह सेना के एक वाहन में अचानक आग लग गई। आग पर तत्काल काबू कर लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। गौरतलब है कि एक सेना का वाहन लाठी से पोकरण की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे खेतोलाई गांव के पास वाहन में तकनीकी खराबी के चलते अचानक आग लग गई। पीछे से आ रही एक निजी बस के यात्रियों तथा आस पड़ौस के ग्रामीणों व सेना के जवानों ने तत्काल पानी व रेत डालकर आग पर काबू किया।
Published on:
15 Jan 2018 09:06 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
