8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: लाणेला के रण में गूंजी घोड़ों की पदचाप

-घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 28 Feb 2021, 9:28 AM IST

Video: लाणेला के रण में गूंजी घोड़ों की पदचाप

Video: लाणेला के रण में गूंजी घोड़ों की पदचाप


जैसलमेर. मरु महोत्सव कार्यक्रमों की कड़ी में शनिवार को जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर स्थित लाणेला गांव के विशाल भू-भाग में फैले रण क्षेत्र में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का शानदार आयोजन हुआ। सिंधी होर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के तहत गेलफ घुड़दौड़ में 6, मादरी में 8, छोटी रेवाल में 27 तथा बड़ी रेवाल में 10 घोड़े शामिल हुए। घुड़दौड़ प्रतियोगिता 4 श्रेणियों में आयोजित की गई। इसमें गेलफ के तहत सामान्य गति, मादरी में मध्यम गति और छोटी रेवाल में 30-35 की गति तथा बड़ी रेवाल में 40 की गति से घोड़े दौड़ाए जाते हैं। गेलफ घुड दौड़ में बुधराजसिंह लूणा प्रथम, इमरान भाई कच्छ द्वितीय तथा पदम माराज जैसलमेर तृतीय स्थान पर रहे। मादरी घुड दौड में भानसिंह राजपुरोहित खिरोड़ी, सांचैर प्रथम, गाजी खां चेलक द्वितीय तथा प्रयागाराम सुल्ताना तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में छोटी रेवाल घुड़ दौड़ में किशोरसिंह कच्छ का घुड़सवार हाजी सूरत प्रथम, सेराज सूरत द्वितीय तथा जिगा भाई सूरत तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार बड़ी रेवाल घुड़ दौड़ में खारा जैसलमेर के रूपसिंह ने प्रथम, सूरत के इकबाल गुल द्वितीय और सूरत के सतीश भाई तृतीय स्थान पर रहे।
विजेताओं को जिला प्रतिनिधियों तथा जिलाधिकारियों द्वारा पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी मेहमानों का सिंधी होर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रमसिंह नाचना एवं सचिव मनीष रामदेव ने प्रतीक चिह्न प्रदान कर स्वागत किया।
इनकी रही मौजूदगी
प्रतियोगिता के दौरान जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदे, जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी, नगर परिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, जिला कलक्टर आशीष मोदी, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह राठौड़, पंचायत समिति सम प्रधान तनसिंह सोढ़ा, पंचायत समिति फतेहगढ़ प्रधान जनकसिंह, पंचायत समिति सदस्य जानब खान, अतिरिक्त जिला कलक्टर हरि सिंह मीना, बाल कल्याण संरक्षण समिति के अध्यक्ष अमीन खान के साथ ही अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मंच का संचालन रंगकर्मी विजय बल्लाणी ने किया।