6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिक्षकों की लापरवाही से स्कूल से निकली बच्ची

- एफसीआई गोदाम के पास मिली, किया सुपुर्द

less than 1 minute read
Google source verification
शिक्षकों की लापरवाही से स्कूल से निकली बच्ची

शिक्षकों की लापरवाही से स्कूल से निकली बच्ची


पोकरण. कस्बे के भवानीपुरा में संचालित एक निजी स्कूल की छात्रा विद्यालय से निकल गई और रास्ता भटककर एफसीआई गोदाम की तरफ चली गई। राह चलते सामाजिक कार्यकर्ता ने छात्रा को कड़ी मशक्कत के बाद विद्यालय में सुपुर्द किया। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक उज्ज्वल ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन से एफसीआई गोदामों की तरफ जा रहा था। इस दौरान एक पेड़ के नीचे एक छोटी बच्ची बैठी रो रही थी। उन्होंने बच्ची को नाम पता पूछा, तो वह नहीं बता सही और सही बोल नहीं पा रही थी। उज्ज्वल ने बताया कि छात्रा केलावा की निवासी है। उन्होंने छात्रा को अपने कब्जे में लिया तथा कस्बे के कई विद्यालयों में संपर्क कर पूछताछ की। इसके बाद भवानीपुरा के एक निजी विद्यालय में जाकर पूछा, तो वह बच्ची इसी विद्यालय की मिली। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की लापरवाही से छात्रा विद्यालय से बाहर निकल गई और रास्ता भटक जाने से एफसीआई गोदाम की तरफ निकल गई। सामाजिक कार्यकर्ता उज्ज्वल ने छात्रा को शिक्षकों को सुपुर्द की तथा कड़ी हिदायत दी।