
जीएलआर व पशुखेली क्षतिग्रस्त,ग्रामीणों को हो रही परेशानी
रामदेवरा. क्षेत्र के दिधु गांव में निर्मित जीएलआर व पशुखेली क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। दिधु गांव में जलदाय विभाग की ओर से निर्माण करवाई गई जीएलआर की एक बार भी मरम्मत व सफाई नहीं की गई है। जीएलआर की छत भी क्षतिग्रस्त होकर पानी के अंदर गिर गई है। छत नहीं होने के कारण कचरा व गंदगी भी पानी में गिर रहा है तथा ग्रामीण उसी जीएलआर का दुषित पानी पीने के लिए मजबूर है। इसके अलावा यहां निर्मित पशुखेली पूरी तरह से टूटकर बिखर जाने के कारण उसमें पानी नहीं रहता है तथा मवेशी को भी पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है।
Updated on:
1 Nov 2018, 6:26 PM IST
Published on:
1 Nov 2018, 6:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.