
पोकरण में इस शहीद की पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक बोले- देश विरोधी ताकतों का डटकर मुकाबला करने की जरूरत’
पोकरण. अमर शहीद सुखराम विश्रोई की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर धोलिया गांव के बलवंत चौक स्थित शहीद स्मारक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। पूर्व विधायक सालेह मोहम्मद के मुख्य आतिथ्य, जिला प्रमुख अंजना मेघवाल की अध्यक्षता, पंचायत समिति सांकड़ा की प्रधान अमतुल्लाह मेहर, सेना की 269वीं फिल्ड रेजीमेंट के मैजर शांतनुकुमार, अखिल भारतीय विश्रोई टाईगर फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल भवाद, जिला सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष सगतसिंह देउंगा, सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी पदमचंद शेरा, रऊफखां मेहर, शहीद के पिता सत्तुराम विश्रोई के विशिष्ट आतिथ्य में सभा आयोजित की गई। इस मौके पर संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने शहीदों के जीवन से त्याग व बलिदान की प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता व अखण्डता के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शहीद संपूर्ण राष्ट्र के गौरव है तथा सुखराम विश्रोई की शहादत ने देशभर में इस क्षेत्र व समाज का गौरव बढाया है। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्गों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिला प्रमुख मेघवाल ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिक राष्ट्र की सीमाओं के सच्चे प्रहरी है। उन्हें मुल्क की एकता व अखण्डता के लिए देशविरोधी ताकतों का डटकर मुकाबला करने के लिए हरसमय तैयार करने का संकल्प लेने की जरूरत है। प्रधान मेहर ने देश की सीमाओं पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को किसी धर्म व जाति तक सीमित नहीं कर उन्हें राष्ट्र की धरोहर मानते हुए नमन करने व भावीपीढी को राष्ट्रभक्ति का संदेश देने की बात कही। कार्यक्रम में मेजर कुमार, विश्रोई टाइगर फोर्स के अध्यक्ष भवाद ने विचार व्यक्त करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद् शंकरलाल विश्रोई ने किया। इससे पूर्व शहीद के पिता सतुराम सहित यहां उपस्थित अतिथियों व ग्रामीणों ने शहीद विश्रोई की प्रतिमा पर मालाएं पहनाकर व पुष्प चढाकर उन्हें श्रद्धांजली दी। कार्यक्रम के दौरान शहीद की स्मृति में अमर शहीद सेवा समिति जोधपुर व जीव प्रेमी जल बंधु नौसेना की ओर से आयोजित रन फॉर शहादत में भाग लेने वाले युवाओं को स्मृति चिन्ह व पदक देकर सम्मानित किया गया।
Published on:
01 Nov 2018 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
