26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

jaisalmer: तीन दिन की बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे सरकारी बैंक

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल के बीच रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे। लगातार छुट्टियों और हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ग्राहकों की सुविधा के लिए 27 सितंबर को शाखाओं, एटीएम-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट में नियमित कामकाज होगा।
2 min read
Google source verification
jaisalmer news

photo patrika

जैसलमेर. आगामी 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल के मद्देनजर ग्राहकों को राहत देने के लिए रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे। वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में पहल की है। जानकारी के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक ने भी 27 सितंबर को बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को पूरी तरह संचालित रखने की मंजूरी दी है।

बैंकिंग सेवाओं पर असर की आशंका

दरअसल, 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के बाद 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल है। ऐसे में लगातार कई दिनों तक शाखाओं में नियमित कामकाज प्रभावित होने की स्थिति बन रही थी। इसे देखते हुए सरकार ने रविवार को बैंक खोलने का निर्णय लिया है, ताकि ग्राहक जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा सकें। गौरतलब है कि बैंकिंग यूनियनों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का आह्वान किया है। प्रमुख मांगों में पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करना शामिल है। सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से यूनियनों से हड़ताल टालने की अपील भी की गई है।

जरूरी काम रविवार को निपटाने का मौका

ग्राहकों के लिए रविवार को बैंक शाखाओं में जाकर जरूरी लेन-देन और अन्य शाखा संबंधी कार्य पूरे करने का अवसर रहेगा। बैंक प्रबंधन की ओर से भी ग्राहकों को हड़ताल से पहले जरूरी काम निपटाने की सलाह दी गई है। हड़ताल के दौरान शाखा स्तर की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, हालांकि एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआइ जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की उम्मीद है। ऐसे में बैंक ग्राहकों के लिए रविवार खास तौर पर महत्वपूर्ण रहेगा।

मेला संपन्न होने पर देश-प्रदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु, रात्रि जागरण के बाद सुबह की परिक्रमा

रामदेवरा. बाबा रामदेव का 642वां वार्षिक मेला संपन्न होने पर शनिवार को रामदेवरा में हजारों श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रूप से अखंड ज्योत लेकर दूध की धार लगाते हुए परिक्रमा की। इस दौरान रामदेवरा में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-झूमते परिक्रमा में शामिल हुए। मेले के समापन अवसर पर शुक्रवार को जालोर, सिरोही, सांचौर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, पाली सहित प्रदेश के कई जिलों और देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों श्रद्धालु रामदेवरा पहुंचे। दिनभर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। रात में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया, जहां भजन-कीर्तन के माध्यम से बाबा रामदेव की आराधना की गई। जागरण के बाद शनिवार सुबह श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए। इसके बाद वे अखंड ज्योत लेकर परिक्रमा के लिए रवाना हुए। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु दूध की धार लगाते हुए आगे बढ़े। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा रामदेव के जयकारे लगाते हुए ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-झूमते नजर आए। श्रद्धालुओं के जत्थे समाधि स्थल से होते हुए रुणिचा कुआ तक पहुंचे और परंपरागत रामदेवरा परिक्रमा पूरी की।