6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीषण गर्मी व अकाल में सरकार पूरी मुस्तैद, कर रही राहत के प्रयास : मंत्री

- मंत्री ने खेतोलाई में ली ग्रामीणों के साथ बैठक

2 min read
Google source verification
भीषण गर्मी व अकाल में सरकार पूरी मुस्तैद, कर रही राहत के प्रयास : मंत्री

भीषण गर्मी व अकाल में सरकार पूरी मुस्तैद, कर रही राहत के प्रयास : मंत्री

पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग के मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद ने कहा कि भीषण गर्मी के साथ जैसलमेर सहित प्रदेश के कई जिलों में अकाल के हालात है। ऐसे में सरकार की ओर से राहत के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे है। मंत्री शाले मोहम्मद ने गुरुवार को क्षेत्र के खेतोलाई गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक लेते हुए कहा कि भीषण गर्मी व अकाल को देखते हुए गांवों में पशु शिविर खोले जा रहे है, ताकि मवेशी को समय पर चारा पानी मिल सके और बेसहारा पशु काल के ग्रास नहीं हो। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिलेभर में चारा डिपो भी शुरू किए जाएंगे, ताकि पशुपालकों को सस्ती दर पर चारा मिल सके। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी व अकाल के दौरान सरकार राहत के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों के हित की सरकार है। उन्होंने बताया कि तीन वर्षों में कई चुनौतियों के बावजूद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसनों के हितों का ध्यान रखते हुए कई प्रकार की येाजनाएं संचालित की, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने सरकार की ओर से किसान, मजदूर, विद्यार्थी, महिला प्रत्येक वर्ग के हित में संचालित योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी और उनका लाभ अर्जित करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने बताया कि पोकरण क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने कई तरह की सौगातें दी है। जिनका क्रियान्वयन शुरू हो चुका है तथा शीघ्र ही सेवाएं आमजन के लिए शुरू होगा। जिससे आमजन को राहत व सुविधा मिलेगी।
सुनी समस्याएं, किया निर्देशित
मंत्री शाले मोहम्मद ने बैठक के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। ग्रामीणों ने पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, सड़क, रोजगार आदि समस्याओं से अवगत करवाया। साथ ही कृषि आदान अनुदान राशि का भुगतान करवाने आदि समस्याओं के निराकरण की मांग की। जिस पर मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया।
आज रहेंगे भणियाणा दौरे पर
मंत्री शाले मोहम्मद शुक्रवार को पोकरण क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। मंत्री शुक्रवार को सुबह 11 बजे भणियाणा पहुंचेंगे। यहां वे जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा आमजन से मुलाकात कर समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद वे पोकरण आएंगे तथा अपने निवास पर लोगों से मुलाकात करेंगे।