8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कृषि कानून को लेकर सरकार नहीं छोड़ रही हठधर्मिता : मंत्री

- बांधेवा में हुआ किसान संवाद का कार्यक्रम- राजमथाई से बांधेवा तक निकाली ट्रैक्टर रैली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 23 Feb 2021, 8:09 PM IST

कृषि कानून को लेकर सरकार नहीं छोड़ रही हठधर्मिता : मंत्री

कृषि कानून को लेकर सरकार नहीं छोड़ रही हठधर्मिता : मंत्री

पोकरण/भीखोड़ाई. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि बिना किसी किसान संगठन की मांग पर लागू किए गए कृषि कानून का पूरे देश के किसान विरोध कर रहे है। गत तीन माह से कड़ाके की ठंड व अब गर्मी केे मौसम में किसान सड़क पर बैठे विरोध कर रहे है, लेकिन सरकार हठधर्मिता नहीं छोड़ रही है। क्षेत्र के बांधेवा गांव में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि बीते तीन महिनों में आंदोलन के दौरान 200 किसान शहीद हो गए, लेकिन प्रधानमंत्री व केन्द्र सरकार के किसी भी नुमाइंदे ने संवेदना नहीं जताई, जो दु:खद है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसान व जवान है, तो देश है। यदि किसान व जवान नहीं होंगे, तो देश का विकास व सुरक्षा नहीं हो पाएगी। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से नौ-दस दौर की किसानों के साथ वार्ता के बाद कानून में संशोधन की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि जब सरकार स्वयं मान रही है कि कानून में कुछ विसंगतियां है और संशोधन की आवश्यकता है, तो इसे लागू ही क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कानून में समर्थन मूल्य का कहीं कोई उल्लेख नहीं है। इस कानून से उद्योगपतियों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि जब-जब भाजपा सरकार सत्ता में आई है, तब-तब किसान कमजोर हुआ है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ रही है तथा इस कानून के विरोध में कांग्रेस किसानों के साथ कंधे से मिलाकर चलेगी।
गिनाई उपलब्धियां, की घोषणाएं
सभा के दौरान मंत्री शाले मोहम्मद ने राज्य सरकार की ओर से किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ अर्जित करने का आह्वान किया। उन्होंने बांधेवा से बलाड़ तक ग्रेवल सड़क का डामरीकरण करवाने, घड़ली फांटा तक डामर सड़क निर्माण करवाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बांधेवा में स्थित उपस्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत कर दिया गया है। जिसके लिए शीघ्र ही भवन का निर्माण करवाया जाएगा। जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
ट्रैक्टर रैली में उमड़ी भीड़
किसान संवाद कार्यक्रम से पूर्व क्षेत्र के राजमथाई गांव से बांधेवा गांव तक किसानों की ट्रैक्टर रैली निकाली गई। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने स्वयं ट्रैक्टर चलाया। इस ट्रैक्टर में कांग्रेस जिला चुनाव पर्यवेक्षक श्रवण पटेल, समाजसेवी पार्षद नारायणलाल रंगा, माड़वा सरपंच फजलदीन मेहर, पूर्व उपप्रधान रणवीरसिंह गोदारा साथ में बैठे। इसी प्रकार रैली के दौरान मेकूबा, बांधेवा, करणीनगर, खोमथल, केसूलापाना सहित क्षेत्र से आए दर्जनों ट्रैक्टरों में सवार सैंकड़ों किसानों ने भाग लिया तथा कृषि कानून का विरोध किया।
इन्होंने किया सभा को संबोधित
बांधेवा गांव में आयोजित सभा के दौरान पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फकीर, नैनदान रतनू, कांग्रेस चुनाव पर्यवेक्षक श्रवण पटेल, भणियाणा प्रधान दौलीदेवी गोदारा, समाजसेवी नारायणलाल रंगा, रणवीरसिंह गोदारा, बरकतखां बांधेवा ने संबोधित किया तथा कृषि कानून का विरोध किया। बांधेवा सरपंच रहीमो खातुन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।